{"_id":"68513f015d3cf34b3100022e","slug":"jos-buttler-say-that-shubman-gill-will-be-perfect-mix-of-rohit-sharma-and-virat-kohli-as-test-captain-2025-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: 'कप्तान के तौर पर गिल रोहित-कोहली का मिश्रण', शुभमन की तारीफ में जोस बटलर ने पढ़े कसीदे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: 'कप्तान के तौर पर गिल रोहित-कोहली का मिश्रण', शुभमन की तारीफ में जोस बटलर ने पढ़े कसीदे
Tue, 17 Jun 2025 03:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 17 Jun 2025 03:40 PM IST
सार
बटलर गिल के नेतृत्व में आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के लिए खेल चुके हैं। बटलर ने गिल की कप्तानी पर अपनी राय रखी और उन्हें परिपक्व व्यक्ति बताया।
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : ANI
विस्तार
इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर का मानना है कि भारत के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल रोहित शर्मा और विराट कोहली का मिश्रण हैं। रोहित के संन्यास लेने के बाद गिल को भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई है। 25 वर्षीय गिल लाल गेंद के प्रारूप में पहली बार कप्तानी संभालेंगे। भारतीय टीम 20 जून से शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में गिल की अगुआई में खेलने उतरेगी।
विज्ञापन
गिल के नेतृत्व में आईपीएल में खेले हैं बटलर
बटलर गिल के नेतृत्व में आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के लिए खेल चुके हैं। बटलर ने गिल की कप्तानी पर अपनी राय रखी और उन्हें परिपक्व व्यक्ति बताया। स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ पॉडकास्ट में बटलर ने कहा, इस सीरीज को लेकर काफी चर्चा हो रही है। आईपीएल हाल ही में समाप्त हुआ है, लेकिन टूर्नामेंट के दौरान भी इस बात की रुचि ज्यादा थी कि भारत का अगला टेस्ट कप्तान कौन होगा। गिल अब टीम का नेतृत्व करेंगे। गुजरात टाइटंस में वह मेरे कप्तान थे। वह एक प्रभावी खिलाड़ी और परिपक्व व्यक्ति हैं।

बटलर ने यह भी कहा कि गिल में एक लीडर के रूप में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों के गुण मौजूद हैं और वह दोनों का एक आदर्श मिश्रण होंगे। बटलर ने कहा, जब गिल बोलते हैं तो शांत और संतुलित रहते हैं, लेकिन मैदान पर, उसके पास लड़ने की ताकत है। वह जुनूनी है। मुझे लगता है कि वह कोहली और रोहित का मिश्रण होगा। कोहली आक्रामकता और आपके सामने प्रतिस्पर्धा लेकर आए, जबकि रोहित अधिक शांत और संयमित हैं। शुभमन को लगता है कि वह कहीं बीच में है। उसने दोनों से सीखा है, लेकिन वह अपने आप में एक अलग व्यक्ति भी है।
पहली बार टेस्ट में करेंगे कप्तानी
गिल ने अब तक पांच टी20 मैचों में भारत की कमान संभाली है। उन्होंने पिछले साल जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम की कप्तानी की थी। हालांकि, उनके पास टेस्ट में कप्तानी करने का कोई अनुभव नहीं है। गिल ने अपने करियर में अब तक 32 टेस्ट मैच खेले हैं और 35.05 के औसत से 1893 रन बनाए हैं जिसमें पांच शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं। भारत के बाहर गिल का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने इंग्लैंड में तीन टेस्ट मैच खेले हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 28 रन रहा है।