{"_id":"5e678b028ebc3eeade20aa27","slug":"jonty-rhodes-wants-ab-devilliers-in-south-africa-squad-for-t20-world-cup","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"...तो क्या क्रिकेट से संन्यास ले चुके डीविलियर्स की होगी वापसी, खेलेंगे T-20 World Cup","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
...तो क्या क्रिकेट से संन्यास ले चुके डीविलियर्स की होगी वापसी, खेलेंगे T-20 World Cup
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 10 Mar 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
एबी डीविलियर्स
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिल्डरों में शुमार दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर जॉन्टी रोड्स चाहते हैं कि दो साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके एबी डीविलियर्स की दोबारा टीम में वापसी हो। यह बात उन्होंने इसी साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए कहा है।
2 of 5
जोंटी रोड्स
उन्होंने मंगलवार को कहा कि दक्षिण अफ्रीका को टी-20 वर्ल्ड कप जीतना है तो उसे कुछ करना चाहिए। उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया जाना चाहिए। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के हवाले से रोड्स ने कहा, 'मैं डीविलियर्स का बहुत बड़ा फैन हूं। मैं केवल मिसाल पर यकीन नहीं करता हूं। अगर आप एक टी-20 विश्व कप जीतना चाहते हैं, तो आपको इसे जीतने के लिए कुछ भी करना चाहिए।'
3 of 5
एबी डीविलियर्स
- फोटो : getty
उन्होंने आगे कहा, 'कई सारे लोग उन्हें आईपीएल में खेलते हुए देखते होंगे कि वह इस लीग में किस तरह का प्रदर्शन करते हैं। हाल ही मैंने उन्हें बिग बैश लीग (बीबीएल) में खेलते हुए देखा। वह वाकई एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एबी डीविलियर्स
- फोटो : ESPN
गौरतलब है कि 36 साल डीविलियर्स ने लगभग दो सला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना छोड़ दिया है। वह आईपीएल और बीबीएल में खेलते हैं। उन्होंने मई 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि, उन्होंने बाद में वर्ल्ड कप 2019 खेलने पर सहमति जताई थी, लेकिन उनके इस बात चयनकर्ताओं ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई थी।
विज्ञापन
5 of 5
दक्षिण अफ्रीकी टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सातवें पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप 2020 का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में होगा। पांच हफ्ते चलने वाला यह टूर्नामेंट 18 अक्तूबर से 15 नवंबर 2020 तक खेला जाएगा। पहला मुकाबला 24 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।