{"_id":"59d7521b4f1c1bf3538b621d","slug":"john-hastings-retires-from-test-and-odi-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोट से हार मानी, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को लेना पड़ा बड़ा फैसला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चोट से हार मानी, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को लेना पड़ा बड़ा फैसला
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Fri, 06 Oct 2017 03:21 PM IST
विज्ञापन
जॉन हेस्टिंग्स
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जॉन हेस्टिंग्स ने टेस्ट और वन-डे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। फेयरफैक्स की रिपोर्ट के मुताबिक 31 वर्षीय हेस्टिंग्स ने अपने फैसले के बारे में विक्टोरिया के टीम साथियों को पहले ही जानकारी दे दी थी।
विज्ञापन
हेस्टिंग्स भले ही अब विक्टोरिया का हिस्सा नहीं हो, लेकिन वो बिग बैश लीग (बीबीएल) में मेलबर्न स्टार्स का प्रतिनिधित्व जरूर करेंगे। उन्हें हाल ही में मेलबर्न स्टार्स का कप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन
हेस्टिंग्स पिछले 12 महीनों से चोटों से काफी परेशान हैं। हाल ही में उन्हें जेएलटी कप के दौरान कमर में चोट लगी थी। अपनी गेंदों से अक्सर बल्लेबाजों को चौंकाने वाले हेस्टिंग्स निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी करते थे।
विज्ञापन
उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 29 वन-डे मैच खेले। वो चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा भी थे। उन्होंने वन-डे क्रिकेट में छोटे से समय में काफी लोकप्रियता हासिल की। साल 2016 में वो वन-डे में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। हेस्टिंग्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 9 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं।
ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया को लगा जोरदार झटका, कप्तान स्टीव स्मिथ हुए चोटिल
हेस्टिंग्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए एकमात्र टेस्ट खेला है। उन्होंने यह टेस्ट साल 2012 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वाका के मैदान पर खेला था। इस दौरान उन्होंने 153 रन देकर एक विकेट झटका था।
हालांकि, इसके बाद से वो फिर कभी ऑस्ट्रेलिया की ओर से टेस्ट नहीं खेले। हालांकि, उनका प्रथम श्रेणी करियर जबरदस्त रहा और उन्होंने 75 मैचों में ही 229 विकेट झटके। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 27 का रहा। हेस्टिंग्स विक्टोरिया की शेफील्ड शील्ड जीत में साल 2009-10 का हिस्सा रहे थे।