फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jofra Archer ruled out of 2-Test series against New Zealand starting next month

ENGvsNZ: इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर

Sun, 16 May 2021 11:17 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 16 May 2021 11:17 PM IST
सार

आईपीएल से बाहर होने के बाद हाल में वापसी करने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे।

विज्ञापन
Jofra Archer ruled out of 2-Test series against New Zealand starting next month
जोफ्रा आर्चर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए रविवार को एक बुरी खबर आई। दरअसल, टीम के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले महीने से शुरू होने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। दरअसल, केंट के खिलाफ ससेक्स की ओर से काउंटी चैंपियनशिप मुकाबले में खेलते हुए उनकी कोहनी की पुरानी चोट फिर उभर आई थी। 26 साल का यह तेज गेंदबाज अतीत में भी कोहनी की चोट से परेशान रहा है, जिसके कारण वह भारत के खिलाफ दो टेस्ट और फिर फिलहाल निलंबित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में नहीं खेल पाए। इसके अलावा वह 2020 की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी नहीं खेल पाए थे।

विज्ञापन

 
विज्ञापन


इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बयान में कहा, 'इंग्लैंड और ससेक्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो गए हैं।' इसमें कहा गया है, 'गेंदबाजी करते समय उनकी दाहिनी कोहनी में दर्द हो रहा था और वह मैच के आखिरी दो दिन गेंदबाजी नहीं कर पाए।'

विज्ञापन
विज्ञापन


आर्चर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो जून से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये स्वयं को फिट घोषित किया था लेकिन कोहनी की चोट उबरने के कारण उनकी और ईसीबी की योजना खटायी में पड़ गई। क्रिकेट बोर्ड अब इस पर विचार कर रहा है कि आर्चर को अपनी दाहिनी कोहनी के उपचार के लिए ऑपरेशन की जरूरत है या नहीं।

उन्होंने कोहनी की चोट के कारण ही आईपीएल से हटने का फैसला किया था और बाद में अपने दायें हाथ की उंगली से कांच का टुकड़ा निकालने के लिए ऑपरेशन करवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed