फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Joe Root says I would love to be part of England World Cup squad

इंग्लैंड की टी-20 विश्व कप टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं रूट, बताई दिल की बात

Wed, 03 Feb 2021 04:09 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 03 Feb 2021 04:09 PM IST
विज्ञापन
Joe Root says I would love to be part of England World Cup squad
जो रूट - फोटो : social media

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट आगामी टी-20 विश्व कप टीम के लिए टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं। दरअसल, रूट ने बीबीसी के 'टेस्ट मैच स्पेशल' पर कहा, 'मेरे लिए सबसे अहम चीज यही है कि इंग्लैंड विश्व कप में अपनी सबसे मजबूत टीम के साथ जाए और हमें वहां जीतने का सर्वश्रेष्ठ मौका मिले और उम्मीद करता हूं कि मैं भी उस टीम का हिस्सा बन सकूं।' उन्होंने कहा, 'और अगर ऐसा नहीं होता तो मैं उन खिलाड़ियों का पूरा समर्थन करूंगा क्योंकि 50 ओवर के विश्व कप में हमने जो हासिल किया, उसके बाद यह शानदार उपलब्धि होगी।'

विज्ञापन


टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक रूट ने कहा, 'निश्चित रूप से, मैं उस विश्व कप टीम का हिस्सा होना पसंद करूंगा, मुझे सभी तीनों प्रारूपों में खेलना पसंद हैं, हर किसी में अलग तरह की चुनौती होती है।' उन्होंने कहा, 'पिछले कुछ वर्षों में मुझे टी-20 मैचों में ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला है लेकिन मैं इस बात से वाकिफ हूं कि खिलाड़ी शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं, ये बेहतरीन खिलाड़ी हैं और ये अपने मौके के हकदार हैं।'
विज्ञापन


रूट ने कहा, 'जहां तक टी-20 की बात है तो अगर मुझे मौका मिलता है तो मैं जितने ज्यादा रन बना सकूं, उतने बनाने की कोशिश करूंगा।' बता दें कि रूट ने 32 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में  पांच अर्धशतकों की मदद से 893 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 126.3 का रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रही श्रृंखला के शुरूआती मैच में जब वह इंग्लैंड का नेतृत्व करेंगे तो यह उनका 100वां टेस्ट मैच होगा। फिलहाल उनका ध्यान चार मैचों की इस सीरीज पर लगा है लेकिन रूट ने टी-20 की अपनी महत्वकांक्षाओं को नहीं छोड़ा है। हालांकि वह इस बात को समझते हैं कि खेल के पारपंरिक प्रारूप में देश के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक के लिए यह इतना आसान नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed