फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Joe Root Record: Will Joe Root be able to break Sachin Tendulkar's record for most runs in Test Cricket? Sunil Gavaskar replied

Joe Root Record: क्या सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे जो रूट? सुनील गावस्कर ने दिया जवाब

Tue, 14 Jun 2022 04:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 14 Jun 2022 04:07 PM IST
सार

रूट के 10 हजार रन बनाने के बाद से सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर काफी चर्चा है कि क्या 31 साल के रूट टेस्ट में सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड के लिए खतरा बन सकते हैं? जानें सुनील गावस्कर का जवाब...

विज्ञापन
Joe Root Record: Will Joe Root be able to break Sachin Tendulkar's record for most runs in Test Cricket? Sunil Gavaskar replied
जो रूट और सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टेस्ट क्रिकेट में दुनिया को पहला सुपरस्टार सुनील गावस्कर के रूप में मिला था। वह टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज था। अब गावस्कर ने 10 हजार के क्लब में शामिल होने वाले सबसे नए बल्लेबाज इंग्लैंड के जो रूट को लेकर बड़ा बयान दिया है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दो टेस्ट में दो शतक जमाया।
विज्ञापन


रूट के 10 हजार रन बनाने के बाद से सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर काफी चर्चा है कि क्या 31 साल के रूट टेस्ट में सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड के लिए खतरा बन सकते हैं? इसके जवाब में गावस्कर ने कहा है कि खेल में कुछ भी संभव है, लेकिन रूट के लिए यह काम आसान नहीं होने वाला है। उन्हें इसके लिए काफी मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन

Joe Root Record: Will Joe Root be able to break Sachin Tendulkar's record for most runs in Test Cricket? Sunil Gavaskar replied
जो रूट का शतक - फोटो : सोशल मीडिया
गावस्कर ने एक मीडिया संस्थान से कहा- यह रिकॉर्ड की बराबरी करना लगभग नामुमकिन है, क्योंकि रूट को यहां से लगभग 6000 रन बनाने होंगे। इसका मतलब है कि आपको वहां पहुंचने के लिए अगले आठ सालों में हर साल 1000 रन या इससे ज्यादा बनाने होंगे। जो रूट की उम्र 31 साल है। अगर वह उसी उत्साह के साथ आगे के मैचों में खेलते हैं, तो वह निश्चित रूप से रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

गावस्कर ने कहा- एलिस्टेयर कुक ने संन्यास ले लिया, लेकिन वह अभी भी फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल रहे हैं। कभी-कभी, यदि आप काफी खेल रहे हैं तो भी आपका फॉर्म गिर सकता है, क्योंकि उससे मानसिक थकान आती है। रूट 150+ स्कोर बना रहे हैं, लेकिन यह मानसिक और शारीरिक रूप से उन पर भारी पड़ सकता है।

Joe Root Record: Will Joe Root be able to break Sachin Tendulkar's record for most runs in Test Cricket? Sunil Gavaskar replied
जो रूट - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने सबसे अधिक टेस्ट विकेट के रिकॉर्ड का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं जो नहीं टूट सकता। गावस्कर ने कहा- खेल में कुछ भी संभव है। हमने पहले सोचा था कि रिचर्ड हैडली का 431 विकेट का रिकॉर्ड नहीं टूटेगा, लेकिन कोई उनसे आगे निकल गया। फिर हमने कर्ट्नी वॉल्श के 519 विकेट के बारे में सोचा।  मेरा मतलब है कि क्रिकेट में काफी बदलाव आया है और कुछ भी असंभव नहीं है। हां लेकिन रिकॉर्ड तोड़ना बहुत कठिन जरूर है।

तेंदुलकर ने अपने 24 साल के करियर में 200 टेस्ट मैचों में 53 से अधिक की औसत से 15921 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में 50 से अधिक शतक बनाने वाले वह एकमात्र बल्लेबाज हैं। वहीं, रूट ने फिलहाल 119 टेस्ट मैचों में 50.20 की औसत से 10191 रन बनाए हैं। इसमें 27 शतक शामिल हैं। इसमें पांच दोहरे शतक भी हैं। इसके अलावा 53 अर्धशतक हैं। इसके अलावा टेस्ट में रूट ने 45 विकेट भी लिए हैं।
विज्ञापन

Joe Root Record: Will Joe Root be able to break Sachin Tendulkar's record for most runs in Test Cricket? Sunil Gavaskar replied
सुनील गावस्कर - फोटो : सोशल मीडिया
रूट ने जनवरी 2021 के बाद से टेस्ट में 22 मैचों में करीब 60 की औसत से अब तक 2368 रन बनाए हैं। इसमें 10 शतक शामिल है। यानी जनवरी 2021 तक रूट के 17 अंतरराष्ट्रीय टेस्ट शतक थे, जो कि अब 27 हो चुके हैं। मौजूदा फेव-4 यानी रूट, विराट कोहली (भारत), स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) और केन विलियम्सन (न्यूजीलैंड) में से जनवरी 2021 के बाद से रूट के नाम ही सबसे ज्यादा रन हैं। 

स्मिथ ने जनवरी 2021 से लेकर अब तक 10 टेस्ट मैचों में 773 रन, कोहली ने 14 टेस्ट में 725 रन और विलियमसन ने पांच टेस्ट में 412 रन बनाए हैं। रूट ने जनवरी 2021 से लेकर अब तक 10 शतक लगाए हैं, जबकि स्मिथ, कोहली और विलियनमसन ने मिलकर सिर्फ दो शतक लगाए हैं। इसमें स्मिथ और विलियमसन का एक-एक शतक है। कोहली ने नवंबर 2019 के बाद से कोई शतक नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed