फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Joe Root hit his 33rd hundred against SL equal Alastair Cook record of most Test centuries for England

ENG vs SL: रूट ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जड़ा शतक, इस मामले में एलिस्टेयर कुक की बराबरी पर पहुंचे

Thu, 29 Aug 2024 09:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 29 Aug 2024 09:57 PM IST
सार

 रूट के टेस्ट करियर का यह 33वां शतक है और उन्होंने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने के मामले में एलिस्टेयर कुक की बराबरी कर ली है।

विज्ञापन
Joe Root hit his 33rd hundred against SL equal Alastair Cook record of most Test centuries for England
जो रूट - फोटो : twitter

विस्तार

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के शुरुआती दिन पहली पारी में शतक जड़ा। रूट के टेस्ट करियर का यह 33वां शतक है और उन्होंने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने के मामले में एलिस्टेयर कुक की बराबरी कर ली है। रूट ने इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। 
विज्ञापन

रूट ने अपने नाम दर्ज की कई उपलब्धियां 
रूट के नाम अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 49 शतक हो गए हैं, जबकि भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित के नाम 48 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं। इसके अलावा रूट ने इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कुक को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, उन्होंने लॉर्ड्स पर सबसे ज्यादा छह टेस्ट शतक लगाने के मामले में ग्राहम गूच और माइकल वॉन के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड का स्कोर 300 के पार पहुंचा
रूट की शानदार पारी के दम पर इंग्लैंड श्रीलंका के खिलाफ अच्छी स्थिति में पहुंच गया है और उसका स्कोर 300 के पार हो गया है।  टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी मेहमान टीम ने इंग्लैंड को शुरुआती झटके दिए थे। पहले दिन लंच तक इंग्लैंड ने तीन विकेट पर 97 रन बनाए थे। उसके बाद रूट की पारी में मेजबान टीम को कुछ हद तक संभाल लिया। तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा ने डैन लारेंस को नौ रन पर चलता कर दिया था। कार्यवाहक कप्तान ओली पोप तो एक रन ही बना पाए। फर्नांडो ने उन्हें कैच करा दिया। फर्नांडो ने हैरी ब्रुक (33) का भी विकेट लिया। जैमी स्मिथ 21 रन ही बना पाए। ओपनर बेन डकेट ने 40 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

टेस्ट में सर्वाधिक बार 50 प्लस स्कोर बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बने रूट
रूट ने इसके साथ ही वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल को टेस्ट में सर्वाधिक 50 से ज्यादा स्कोर बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। रूट 97वीं बार खेल के सबसे लंबे प्रारूप में 50 से अधिक का स्कोर बना चुके हैं और इस सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि चंद्रपॉल ने 96 बार ऐसा किया है। रूट अब इस मामले में राहुल द्रविड़ से ज्यादा पीछे नहीं है जिन्होंने अपने करियर में टेस्ट में 99 बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया था। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर 119, जैक कैलिस 103 और रिकी पोंटिंग 103 बार 50 से अधिक का स्कोर बनाकर शीर्ष तीन में मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed