ENG vs SL: इंग्लैंड की जीत में चमके रूट-वोक्स, श्रीलंका को पहले वन-डे में 5 विकेट से हराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जो रूट (79*) की शानदार अर्धशतकीय पारी और क्रिस वोक्स (चार विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने पहले वन-डे में श्रीलंका को पांच विकेट से हरा दिया। इसके साथ इंग्लैंश टीम तीन मैचों की वन-डे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 185 रन पर ही ऑलआउट हो गई। जवाब में इंग्लैंड ने 91 गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। रूट के अलावा जॉनी बेयरस्टो ने 43 रन की शानदार पारी खेली। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए क्रिस वोक्स को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
अगर मैच की बात करें तो श्रीलंकाई टीमकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। महज 46 रन के स्कोर पर मेहमान टीम तीन विकेट गंवा चुके थे। कुसल परेरा (73) और वनिंदु हसरंगा (54) के अलावा कोई भी बल्लेबाज पिच पर नहीं टिक पाए। इंग्लैंड की तरफ से क्रिस वोक्स ने 10 ओवर्स में 18 रन देकर चार जबकि डेविड विली ने तीन विकेट चटकाए। वहीं, मोईन अली को एक विकेट मिला। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा वन-डे एक जुलाई को खेला जाएगा। बता दें कि इससे पहले तीन मैचों की टी-20 सीरीज में इंग्लैंड ने श्रीलंका का क्लीन स्वीप किया था। 3-0 से सीरीज जीती थी।