फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   JioHotstar sets new records of viewership in Champions Trophy 2025 know details

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी में प्रशंसकों को भाया जियो हॉटस्टार, बन गया दर्शकों की संख्या का नया रिकॉर्ड

Fri, 14 Mar 2025 04:08 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 14 Mar 2025 04:08 PM IST
सार

जियो हॉटस्टार के दर्शकों ने लगभग 11,000 करोड़ मिनट तक चैंपियंस ट्राफी देखने का रिकॉर्ड बनाया। जियो हॉटस्टार के डिजिटल सीईओ किरण मणि ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
JioHotstar sets new records of viewership in Champions Trophy 2025 know details
भारतीय टीम - फोटो : PTI

विस्तार

पाकिस्तान की मेजबानी में हुई आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का भारतीय टीम ने जीत के साथ समापन किया। इस दौरान सभी मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट जियो हॉटस्टार पर किया गया। दर्शकों ने टूर्नामेंट का भरपूर आनंद उठाया। इसी के साथ जियो हॉटस्टार ने 540 करोड़ से अधिक बार देखे जाने का रिकॉर्ड बना लिया।
विज्ञापन


जियो हॉटस्टार के दर्शकों ने लगभग 11,000 करोड़ मिनट तक चैंपियंस ट्राफी देखने का रिकॉर्ड बनाया। जियो हॉटस्टार के डिजिटल सीईओ किरण मणि ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट में कहा, 'आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की यात्रा कैसी रही! 540 करोड़ से अधिक बार देखा गया, 11,000 करोड़ मिनट तक देखा गया और एक वक्त में अधिकतम 6.12 करोड़ लोगों ने देखा। ये आंकड़े भारत में डिजिटल स्ट्रीमिंग के पैमाने, जुनून और वृद्धि की शक्तिशाली कहानी बताते हैं।'
विज्ञापन


चैंपियंस ट्राफी के फाइनल मैच को जियो हॉटस्टार पर 124.2 करोड़ बार देखा गया। इस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। इस मैच ने 6.12 करोड़ दर्शकों के साथ एक नया रिकॉर्ड भी बनाया, जो लाइव स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग में ऑनलाइन मंच के प्रभुत्व को दर्शाता है। इससे पहले 5.9 करोड़ का रिकॉर्ड डिज्नी हॉटस्टार ने 2023 क्रिकेट विश्व कप फाइनल के दौरान बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed