फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jhulan goswami is now eyeing the 2022 World Cup

झूलन की निगाह अब 2022 के विश्व कप पर, बोलीं- सीरीज दर सीरीज प्रदर्शन पर नजर

Sun, 09 Aug 2020 07:09 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 09 Aug 2020 07:09 AM IST
विज्ञापन
Jhulan goswami is now eyeing the 2022 World Cup
झूलन गोस्वामी

भारत की मुख्य तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी 2022 तक स्थगित हुए महिला विश्व कप तक 39 वर्ष की हो जाएंगी, लेकिन वन-डे में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाली इस खिलाड़ी ने इस टूर्नामेंट में भाग लेने की उम्मीद नहीं छोड़ी है। उनका कहना है कि वह लगातार प्रदर्शन करते हुए टीम में जगह बनाने की कोशिश करेंगी। 

विज्ञापन


झूलन और भारतीय कप्तान मिताली राज जैसी महिला धुरंधरों के लिए न्यूजीलैंड में 2021 विश्व कप अंतिम होने की उम्मीद थी। झूलन भी कप्तान मिताली की तरह 37 साल की हैं, वह भी 18 महीने बाद न्यूजीलैंड में खेलना चाहती हैं, लेकिन उनका कहना है कि टूर्नामेंट तक उनकी फिटनेस और उनका प्रदर्शन ही यह तय करेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘हमने पिछले पांच-छह महीने से कोई क्रिकेट नहीं खेला है और मेरे जैसी खिलाड़ी (जो केवल वन-डे खेलती हैं) ने नवंबर (2019) में ही टूर्नामेंट खेला था, क्योंकि सभी टीमें विश्व कप (2020 में ऑस्ट्रेलिया में फरवरी-मार्च) से पहले टी-20 खेली थीं।’ क्या वह खुद को 2022 संस्करण में खेलते हुए देखती हैं? तो उन्होंने कहा, ‘भारत के लिए खेलना सबसे बड़ा सम्मान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हां, 2022 अभी लक्ष्य बना हुआ है, लेकिन आपको इस प्रक्रिया का हिस्सा होना चाहिए और लगातार मैच खेलते हुए प्रदर्शन करना चाहिए। इसके बाद ही आप विश्व कप के बारे में सोच सकते हो क्योंकि अभी काफी समय बचा है और यह करीब नहीं है। ’ हमारे पास तैयारी के लिए काफी समय है, करीब 18 महीने, लेकिन दूसरी ओर अगर यह अगले साल ही होता तो यह अच्छा होता क्योंकि मैं लंबे समय से इस पर ध्यान लगाए थी।


महिला वन-डे टीम की कप्तान मिताली राज ने कहा कि 12 महीने के स्थगन से टीम को तैयारियों के लिए काफी समय मिल जाएगा, क्योंकि कोविड-19 महामारी ने उनकी योजनाओं को बुरी तरह प्रभावित किया है और उनका लक्ष्य हमेशा अपना पहला विश्व कप खिताब जीतने का होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed