फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jharkhand create history in Ranji Trophy with sensational win against Tripura after follow on

झारखंड की रणजी टीम ने रचा इतिहास, फालोऑन के बाद जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बनी

Sat, 14 Dec 2019 08:52 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 14 Dec 2019 08:52 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand create history in Ranji Trophy with sensational win against Tripura after follow on
इशांक जग्गी - फोटो : सोशल मीडिया

झारखंड की टीम रणजी के 85 साल के इतिहास में फालोऑन खेलने के बाद जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बन गई। अगरतला में त्रिपुरा के खिलाफ झारखंड ने यह मुकाबला 54 रन से जीतकर खुद का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवा किया।

विज्ञापन


त्रिपुरा ने पहले खेलते हुए 289 रन बनाए और इसके बाद झारखंड की पहली पारी 136 रन पर समेटकर पहली पारी में 153 रन की बढ़त ली। ज्ञात रहे चार दिवसीय मैच में पहली पारी में 150 रनों की बढ़त से फालोऑन होता है। इसके बाद त्रिपुरा के कप्तान मिलिंद कुमार ने झारखंड को दोबारा बल्लेबाजी करने को कहा।

विज्ञापन

सौरभ और जग्गी के शतकों ने जगाई उम्मीद

फालोऑन खेलते हुए 138 रन पर झारखंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। इसके बाद कप्तान सौरभ तिवारी (122*) और इशांक जग्गी (107*) ने छठे विकेट के लिए 152 रन की साझेदारी कर स्कोर 400 के करीब पहुंचाया। जगी रिटायर्ड हर्ट हुए जबकि सौरभ एक छोर पर डटे रहे। झारखंड ने आठ विकेट पर 418 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित कर दी।

त्रिपुरा को दिया 266 रन का लक्ष्य

त्रिपुरा को जीत के लिए 266 रनों का लक्ष्य मिला। इसका पीछा करते हुए टीम एमबी मुरासिंह (103) की शतकीय पारी के बावजूद 211 रन पर लुढ़क गई। झारखंड के लिए पेसर आशीष कुमार पांच और विवेकानंद तिवारी ने तीन विकेट झटके।

विज्ञापन

तो इर्डन गार्डन रिपीट हो जाए

जग्गी ने टीम मैनेजर पीएन सिंह के साथ दूसरी पारी के लंच के उम्मीद भरी बात की थी। सिंह ने जग्गी से पूछा, ईडन गार्डन का रिपीट हो जाए? जग्गी  इसे लेकर ज्यादा आश्वस्त नहीं थे। उन्होंने कहा, कभी-कभी हो सकता है, बार-बार नहीं। हालांकि जग्गी को शुरुआत में इस पर यकीन नहीं हुआ था लेकिन मैदान पर उनके प्रदर्शन ने इस सच कर दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed