{"_id":"6277b15c-9913-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"jennifer-lopez-unlikely-to-to-perform-in-ipl-six","type":"story","status":"publish","title_hn":"फटाफट क्रिकेट के महाकुंभ में नहीं नाचेंगी जेनिफर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फटाफट क्रिकेट के महाकुंभ में नहीं नाचेंगी जेनिफर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 30 Mar 2013 01:55 PM IST
विज्ञापन
मशहूर पॉप गायिका जेनिफर लोपेज आईपीएल के छठे संस्करण के उद्घाटन समारोह में प्रस्तुती नहीं देंगी।
विज्ञापन
'द सन' अखबार की मानें तो आईपीएल प्रशासन जेनिफर की मांगों को पूरा करने में असमर्थ है। इस कारण आईपीएल के उद्घाटन समारोह में जेनिफर अपनी प्रस्तुती नहीं देंगी। आईपीएल-6 का उद्घाटन समारोह दो अप्रैल को कोलकाता में होगा।
अखबार के मुताबिक 43 वर्षीय जेनिफर ने आईपीएल प्रशासन से निजी विमान, स्टॉफ के लिए होटलों में कई कमरे, भारत दौरे पर अपना निजी हेयर स्टाइलिस्ट, शेफ और सहायकों को भी लाने की मांग की थी।
विज्ञापन
आईपीएल प्रशासन ने जेनिफर के इन मांगों को मानने के बजाय उन्हें कार्यक्रम में नहीं बुलाने का फैसला किया है।
हालांकि जेनिफर के प्रवक्ता ने कहा कि उनकी ओर से आईपीएल प्रशासन के सामने कोई भी विशेष मांग नहीं रखी गई थी। जेनिफर ने खुद से आईपीएल में प्रस्तुती देने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि आईपीएल के पिछले संस्करण में गायिका केटी पेरी ने अपनी प्रस्तुति दी थी जिसे लगभग 5.6 करोड़ लोगों ने देखा था।
इस साल आईपीएल में ग्लेमर और एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने के लिए ओपनिंग समारोह में विदेशी गायक पितबुल समेत बालीवुड अभिनेता शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण कार्यक्रम पेश करेंगे।