{"_id":"cad96820-8735-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"jeetan-patel-and-denial-vettori-apologise-for-their-unacceptable-behaviour","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत बर्ताव पर विटोरी और पटेल ने मांगी माफी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गलत बर्ताव पर विटोरी और पटेल ने मांगी माफी
डुनेडिन/एजेंसी
Updated Thu, 07 Mar 2013 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी और गेंदबाज जीतन पटेल ने शराब पीने के लिए माफी मांग ली है। उनकी शराबखोरी के कारण पटेल घायल हो गए और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में नहीं उतर सके।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ पिछले सप्ताह अभ्यास मैच के पहले दिन के खेल के बाद दोनों का बर्ताव नाकाबिले बर्दाश्त था। न्यूजीलैंड क्रिकेट को पता चला है कि जीतन पटेल को क्वींसटाउन में एक बार में प्रवेश नहीं मिला था। वह गिर पड़ा और उसके सिर पर चोट लगी।
विज्ञापन
विटोरी ने कहा, ‘पटेल के साथ बाहर जाने का मेरा फैसला और बर्ताव गैर पेशेवर था। मैं दूसरी तरह से भी उसके साथ समय बिता सकता था। मैं न्यूजीलैंड क्रिकेट की मेडिकल टीम से माफी मांगता हूं।’
विज्ञापन