फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jaydev Unadkat released from Indian squad for India vs Australia 2nd Test said BCCI

IND vs AUS: दूसरे टेस्ट से पहले इस तेज गेंदबाज को टीम से बाहर किया गया, रणजी ट्रॉफी से जुड़ा है मामला, जानें

Sun, 12 Feb 2023 06:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 12 Feb 2023 06:35 PM IST
सार

इस मैच से पहले बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लेते हुए स्टार तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को टीम से रिलीज कर दिया है। 

विज्ञापन
Jaydev Unadkat released from Indian squad for India vs Australia 2nd Test said BCCI
जयदेव उनादकट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लेते हुए स्टार तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को टीम से रिलीज कर दिया है। हालांकि, उनकी जगह किसी को स्क्वॉड से जोड़ा भी नहीं गया है।
विज्ञापन

दरअसल, भारत के घरेलू क्रिकेट में रणजी ट्रॉफी भी खेला जा रहा है। सौराष्ट्र की टीम फाइनल में पहुंची है। उनादकट सौराष्ट्र टीम के कप्तान भी हैं। ऐसे में बीसीसीआई ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच से पहले उनादकट को टीम से रिलीज कर दिया है, ताकि वह सौराष्ट्र की टीम से जुड़ सकें और रणजी ट्रॉफी फाइनल खेल सकें। रणजी ट्रॉफी के फाइनल में सौराष्ट्र का सामना बंगाल से होगा। यह मैच 16 फरवरी से कोलकाता का ईडन गार्डंस में खेला जाएगा।

Image
विज्ञापन
विज्ञापन

जयदेव भारतीय टीम में तो शामिल थे, लेकिन उनका दूसरे टेस्ट में भी खेलना न के बराबर है। भारतीय टीम दो तेज गेंदबाज और तीन स्पिनर के संयोजन के साथ ही मैदान पर उतर सकती है। ऐसे में मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज का खेलना लगभग तय है। तीसरे पेसर के तौर पर उमेश यादव विकल्प के तौर पर मौजूद हैं। ऐसे में जयदेव को रिलीज किया गया। नागपुर में पहले टेस्ट में भी जयदेव नहीं खेल पाए थे। 
विज्ञापन

सौराष्ट्र की टीम तीन बार रणजी चैंपियन बन चुकी है। हालांकि, 1936/37 में टीम नवानगर और 1943/44 में वेस्टर्न इंडिया के नाम से जीता था। सौराष्ट नाम से पहली बार टीम ने साल 1950-51 में रणजी ट्रॉफी में भाग लिया था। ये टीम वेस्टर्न इंडिया, नवानगर और कठियावाड़ के विलय से बनी थी। इस साल रणजी के सेमीफाइनल में सौराष्ट्र ने कर्नाटक और बंगाल ने मध्य प्रदेश को हराया है।

वहीं, भारत ने पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रन से हराया था। दिल्ली में भी टीम से बढ़त को बनाए रखना चाहेगी। चयनकर्ताओं ने पहले दो टेस्ट के लिए ही टीम चुनी थी। बाकी के दो टेस्ट के लिए टीम का चुना जाना बाकी है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से भारत के लिए सीरीज जीतना जरूरी है।

ऑस्ट्रेलिया के लिए पहले दो टेस्ट के लिए भारत की टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, सूर्यकुमार यादव।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

मैच

तारीख

मैच

वेन्यू

पहला टेस्ट

9 – 13 फरवरी

पहला टेस्ट

नागपुर

दूसरा टेस्ट

17 – 21 फरवरी

दूसरा टेस्ट

दिल्ली

तीसरा टेस्ट

1 – 5 मार्च

तीसरा टेस्ट

धर्मशाला

चौथा टेस्ट

9 – 13 मार्च

चौथा टेस्ट

अहमदाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed