फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jaydev Unadkat has opened up on Sunrisers Hyderabad's faltering IPL campaign blaming ineffective bowling

IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन क्यों नहीं कर सकी बेहतर प्रदर्शन? उनादकट ने इसे ठहराया जिम्मेदार

Sat, 03 May 2025 04:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 03 May 2025 04:19 PM IST
सार

सनराइजर्स की टीम पिछले साल फाइनल में पहुंची थी और इसमें उसके बल्लेबाजों का योगदान महत्वपूर्ण रहा था जिन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से नए मानदंड स्थापित किए थे लेकिन इस बार उसके बल्लेबाज वह कमाल नहीं दिखा पाए।

विज्ञापन
Jaydev Unadkat has opened up on Sunrisers Hyderabad's faltering IPL campaign blaming ineffective bowling
जयदेव उनादकट - फोटो : ANI

विस्तार

पिछले साल की उपविजेता सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन इस सीजन अच्छा नहीं रहा और वह प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो गई है। सनराइजर्स को शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 रनों से हार का सामना करना पड़ा था जिससे उसके लिए प्लेऑफ की राह बेहद कठिन हो गई है। सनराइजर्स अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। टीम के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने खराब प्रदर्शन के लिए अप्रभावी गेंदबाजी और पिच की बदलती परिस्थितियों को जिम्मेदार ठहराया। 
विज्ञापन

तालिका में नौवें स्थान पर है सनराइजर्स 
गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 224 रन बनाए थे, जवाब में सनराइजर्स की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 186 रन ही बना सकी। इस हार के बाद हैदराबाद के 10 मैचों में तीन जीत और सात हार के साथ छह अंक हैं और वह तालिका में नौवें स्थान पर है। सनराइजर्स की टीम पिछले साल फाइनल में पहुंची थी और इसमें उसके बल्लेबाजों का योगदान महत्वपूर्ण रहा था जिन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से नए मानदंड स्थापित किए थे लेकिन इस बार उसके बल्लेबाज वह कमाल नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनादकट ने कहा, आईपीएल में खेलने के अपने अनुभव से मैं कह सकता हूं कि किसी टीम के अच्छे प्रदर्शन के लिए उसके गेंदबाजी विभाग में तीन या चार ऐसे खिलाड़ी होने चाहिए जो लगातार बेहतर प्रदर्शन करें। इस बार हमारी टीम में इसकी कमी दिखी। हमारे अगर दो गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे तो बाकी तीन उनका सहयोग नहीं कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: कोहली ने आरसीबी-सीएसके के बीच प्रतिद्वंद्विता को विशेष बताया, चिन्नास्वामी के माहौल पर रखी राय
विज्ञापन

गुजरात को रोकने में असफल रहा गेंदबाजी आक्रमण
सनराइजर्स की टीम पहले गेंदबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस के शीर्ष क्रम को रोकने में विफल रहा। उनादकट पारी के अंतिम ओवर में तीन विकेट लेने में सफल रहे थे। उन्होंने कहा,  जैसे हम साझेदारी को बल्लेबाजी के संदर्भ में देखते हैं, मुझे लगता है कि यह गेंदबाजी में भी वैसा ही है क्योंकि जब आप दोनों छोर से अच्छी गेंदबाजी नहीं करते हैं, तो इससे दूसरे खिलाड़ी पर अनावश्यक दबाव बनता है। इससे आपकी रणनीति बदल जाती है। इसलिए टूर्नामेंट में हमारे खराब प्रदर्शन के लिए हमारे गेंदबाज विभाग को जिम्मेदारी लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed