{"_id":"f8897a3a-7ac4-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"jayawardene-will-not-play-against-bangladesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश के खिलाफ नहीं खेलेंगे जयवर्धने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बांग्लादेश के खिलाफ नहीं खेलेंगे जयवर्धने
कोलंबो/एजेंसी
Updated Wed, 20 Feb 2013 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने अंगुली की चोट के कारण अगले महीने बांग्लादेश के साथ शुरु होने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। जयवर्धने के स्थान पर थिलन समरवीरा को टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
अंगुली की ही चोट से उबर रहे पूर्व कप्तान कुमार संगकारा का भी आठ मार्च से शुरू होने वाले टेस्ट मैच में खेलने पर संशय है। क्रिकेट श्रीलंका ने कहा, ‘जयवर्धने को सिंहलीस स्पोर्ट्स क्लब प्रीमियर लीग मैच में नोंडस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब के खिलाफ फील्डिंग करते हुए अंगुली में चोट लग गई थी। स्कैन करने के बाद उन्हें आगे की जांच के लिए आस्ट्रेलिया भेजा गया जहां उनकी सर्जरी होगी। इस कारण जयवर्धने चार से छह हफ्ते मैदान से दूर रहेंगे।’
विज्ञापन