{"_id":"5269da98-0312-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"jayawardene-happy-with-mendis-bowling","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंडिस की गेंदबाजी से खुश जयवर्धने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मेंडिस की गेंदबाजी से खुश जयवर्धने
कोलंबो/एजेंसी
Updated Thu, 20 Sep 2012 04:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका टीम के कप्तान महेला जयवर्धने ने ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप के आगाज मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करने वाले स्पिनर अजंता मेंडिस की जमकर तारीफ की। मंगलवार को हुए ग्रुप ‘सी’ के इस मैच में श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को 82 रन से करारी शिकस्त दी थी।
श्रीलंका ने 182 रन का विशाल स्कोर बनाया था। जवाब में ‘मैन ऑफ द मैच’ बने मेंडिस की घातक गेंदबाजी के आगे जिम्बाब्वे टीम 17.3 ओवर में सिर्फ 100 रन पर सिमट गई। आठ महीने बाद मैदान पर वापसी करने वाले मेंडिस ने टी-20 इतिहास की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए आठ रन देकर छह विकेट चटकाए थे।
जयवर्धने ने कहा, ‘मैं मेंडिस की गेंदबाजी से बेहद खुश हूं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी अच्छी गेंदबाजी की थी। उनका यह प्रदर्शन दिखाता है कि वह कितने फिट हैं और उनका अपनी गेंदों पर कितना कंट्रोल है। उनकी वापसी से टीम का उत्साह बढ़ा है।’