{"_id":"5c1bcd24bdec22572a20de17","slug":"jayant-yadav-traded-to-mumbai-indians-from-delhi-capitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2019 : मुंबई इंडियंस की तरफ खेलेंगे जयंत यादव, दिल्ली ने 'ट्रेडिंग विंडो' के तहत उन्हें सौंपा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2019 : मुंबई इंडियंस की तरफ खेलेंगे जयंत यादव, दिल्ली ने 'ट्रेडिंग विंडो' के तहत उन्हें सौंपा
Thu, 20 Dec 2018 10:41 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 20 Dec 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
Jayant Yadav
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आफ स्पिनर जयंत यादव आईपीएल 2019 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलेंगे। यह इसलिए क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 'ट्रेडिंग विंडो' के तहत मुंबई को सौंपा है।
विज्ञापन
28 वर्षीय यादव 2015 से दिल्ली फ्रेंचाइजी से जुड़े थे, लेकिन उन्होंने केवल दस आईपीएल मैच ही खेले। जयंत ने चार टेस्ट और एक वन-डे में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इनमें से आखिरी मैच उन्होंने फरवरी 2017 में खेला था।
विज्ञापन
आईपीएल की 'ट्रेडिंग विंडो' 2019 सत्र के शुरू होने से 30 दिन पहले तक खुली रहेगी। बता दें कि जयंत घरेलू क्रिकेट में हरियाणा से खेलते हैं और उन्होंने हाल में श्रीलंका में एमर्जिंग टीम कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन
बता दें कि तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2019 में खिलाड़ियों की नीलामी में छह खिलाड़ियों पर दांव लगाया है। इनपुट-भाषा