{"_id":"59842a6b4f1c1b234e8b46cb","slug":"jayant-yadav-s-father-passed-away-due-to-cardiac-arrest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के लिए 'रिकॉर्ड' बनाने वाले क्रिकेटर के पिता का देहांत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के लिए 'रिकॉर्ड' बनाने वाले क्रिकेटर के पिता का देहांत
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Fri, 04 Aug 2017 01:33 PM IST
विज्ञापन
जयंत यादव
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के क्रिकेटर जयंत यादव के पिता का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने की वजह से देहांत हुआ। जयंत के पिता जय सिंह यादव ने दिल्ली में अपने घर में अंतिम सांस ली। इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया का नेतृत्व करने वाले जयंत के पिता भी रणजी क्रिकेटर रह चुके हैं।
विज्ञापन
स्वराज संगठन के मंत्री योगेंद्र यादव ने अपने भाई जय सिंह की मृत्यु की जानकारी ट्वीट करके दी। योगेंद्र ने ट्वीट किया, 'इस बात की जानकारी देते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मेरे भाई जय सिंह का देहांत हो गया है। जय सिंह रणजी क्रिकेटर रह चुके हैं और वो जयंत यादव के पिता हैं।'
विज्ञापन
Sad to announce passing away of my cousin Jai Singh, Ranji player and father of cricketer Jayant Yadav.
— Yogendra Yadav (@_YogendraYadav) August 3, 2017
Cremation: 3:30 pm Lodi Road
विज्ञापन
जयंत जब चार साल के थे, तब उनकी मां का निधन हुआ था। हालांकि, पिता ने दूसरी शादी की थी। जयंत यादव भारत के ऐसे पहले क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट क्रिकेट में शतक ठोंका है।
टीम इंडिया में आकर ये कमाल किया
जयंत
- फोटो : twitter
जयंत भारतीय टीम के उभरते हुए ऑलराउंडर हैं। वो दाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑफस्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। टीम इंडिया की तरफ से जयंत ने 4 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 45.60 की औसत के साथ 228 रन बनाए हैं।
जयंत के नाम 1 शतक और 1 अर्धशतक दर्ज है। उनका बेस्ट स्कोर 104 रन है। इसके अलावा जयंत ने गेंदबाजी में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है और उन्होंने 4 मैचों में 11 विकेट झटके हैं।
आपको बता दें कि फिलहाल भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर है। दोनों देशों के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन लंच तक टीम इंडिया बेहद मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। भारत की तरफ से चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने शानदार शतक ठोंके।