फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jay Shah to attend next ICC Board meeting as Ganguly is recovering: Dhumal

सौरव गांगुली की जगह शाह लेंगे आईसीसी की अगली बोर्ड बैठक में हिस्सा 

Sun, 10 Jan 2021 08:01 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 10 Jan 2021 08:01 PM IST
विज्ञापन
Jay Shah to attend next ICC Board meeting as Ganguly is recovering: Dhumal
सौरव गांगुली, जय शाह और धूमल - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली के स्थान पर सचिव जय शाह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की बोर्ड बैठक में हिस्सा लेंगे। गांगुली को दो जनवरी को दिल का हल्का दौरा पड़ने के बाद कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी। पूर्व भारतीय कप्तान को तीन सप्ताह के पूर्ण विश्राम की सलाह दी गई है।

विज्ञापन


आईसीसी बैठकों में सदस्य देश का अध्यक्ष निदेशक बोर्ड की जबकि सचिव मुख्य कार्यकारियों की बैठक (सीईसी) में भाग लेता है। आईसीसी बोर्ड में सचिव भी वैकल्पिक निदेशक होता है। बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, 'हमारे सचिव (शाह) आईसीसी बोर्ड की अगली बैठक में बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व करेंगे क्योंकि दादा (गांगुली) बीमारी से उबर रहे हैं और उन्हें विश्राम की सलाह दी गई है। ऐसी व्यवस्था केवल इस बैठक के लिए की गई है।'
विज्ञापन


धूमल ने कहा, 'सचिव को बोर्ड बैठक में भाग लेना है इसलिए मुझे आईसीसी सीईसी बैठक में हिस्सा लेने को कहा गया जिसका हाल में वर्चुअल आयोजन किया गया था।' बोर्ड बैठक में भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप को लेकर भी चर्चा होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भेदभावपूर्ण हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जय शाह
वहीं, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान भारतीय क्रिकेटरों के खिलाफ की गई नस्लीय टिप्पणियों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भेदभावपूर्ण हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा क्योंकि खेल और समाज में नस्लवाद के लिए कोई जगह नहीं है। शाह ने ट्वीट कर कहा, 'हमारे इस खेल और हमारे समाज में नस्लवाद के लिए कोई स्थान नहीं है। मैंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों से बात की और उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बीसीसीआई और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया दोनों एक साथ हैं। ऐसी भेदभावपूर्ण हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।'


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed