फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jay Shah takes over as the president of Asian Cricket Council

जय शाह बने एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष, धूमल ने दी बधाई

Sat, 30 Jan 2021 05:46 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 30 Jan 2021 05:46 PM IST
विज्ञापन
Jay Shah takes over as the president of Asian Cricket Council
जय शाह - फोटो : फाइल फोटो

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह को शनिवार को सर्वसम्मति से एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) का अध्यक्ष चुना गया। शाह बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के प्रमुख नजमुल हसन पापोन की जगह लेंगे।

विज्ञापन


बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल ने जय शाह को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'एशियाई क्रिकेट परिषद का अध्यक्ष बनने के लिए जय शाह को बधाई। मुझे यकीन है कि एसीसी आपके नेतृत्व में नई ऊंचाइयां छुएगा और पूरे एशियाई क्षेत्र के क्रिकेटरों को फायदा होगा। सफल कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं।'
विज्ञापन

 

एसीसी के पास एशिया कप टूर्नामेंट के आयोजन की जिम्मेदारी होती है। कोरोना महामारी के कारण 2020 में होने वाले एशिया कप को इस साल जून के लिए स्थगित कर दिया गया। पाकिस्तान को शुरुआत में टूर्नामेंट की मेजबानी करनी थी लेकिन अब इसका आयोजन श्रीलंका या बांग्लादेश में हो सकता है।

एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) एक क्रिकेट संगठन है, जिसकी स्थापना 1983 में हुई थी। इस संगठन का उद्देश्य एशिया में क्रिकेट के खेल को विकसित करना है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी )के अधीनस्थ परिषद महाद्वीप के क्षेत्रीय प्रशासनिक निकाय है और वर्तमान में 25 देश इसके सदस्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed