टीम इंडिया तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शुक्रवार को कहा कि लार पर प्रतिबंध लगाने से गेंदबाज पंगु बन गए हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद इस तेज गेंदबाज ने स्वीकार किया कि लार के बिना गेंद की चमक बनाए रखना मुश्किल है।
2 of 5
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : twitter@ICC
बुमराह ने मैच के बाद मीडिया से बातचीत में कहा, भारत में गेंद आसानी से खुरदुरी हो जाती है। इसलिए आपको उसका एक हिस्सा चमकाना पड़ता है लेकिन पसीने से ऐसा संभव नहीं है। आप पसीने से एक हिस्से को भारी नहीं कर सकते और इससे फायदा नहीं होता है। लेकिन यह नियम है और हमें परिस्थितियों के अनुसार ही आगे बढ़ना होगा।'
3 of 5
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : ट्विटर @BCCI
उन्होंने आगे कहा, 'गेंद कुछ समय बाद नरम पड़ने लगी थी जबकि विकेट सपाट था और उससे उछाल नहीं मिल रही थी। आपके पास गेंद को चमकाने के लिए बहुत कम विकल्प हैं। हम सीमित विकल्पों के बीच उपाय तलाशने की कोशिश कर रहे हैं।'
4 of 5
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले दिन दो विकेट लेने वाले बुमराह ने कहा, 'हां यह तब मुश्किल बन जाता है जब गेंद नरम हो जाती है और कोरोना के नियमों के कारण आप उसे चमका नहीं सकते हो। हम लार का उपयोग नहीं कर सकते हैं और तब गेंद की चमक बनाए रखना बेहद मुश्किल होता है।' बता दें कि टीम इंडिया के लिए 17 मैच खेल चुके बुमराह भारत में अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना मेरे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है।
5 of 5
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : social Media
उन्होंने कहा कि गेंद से रिवर्स स्विंग पाने के लिए पसीना अच्छा विकल्प नहीं है, क्योंकि यह लार की तरह प्रभावी नहीं होता है। बता दें कि कोरोना महामारी के कारण लार के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है। इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक दिन तीन विकेट पर 263 रन बनाए। कप्तान जो रूट 128 और रन बनाकर नाबाद हैं।