फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jasprit bumrah says coach and management gave him clarity that he will be leading the side against Australia

BGT: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कप्तानी को लेकर बुमराह ने तोड़ी चुप्पी, न्यूजीलैंड के विरुद्ध मिली हार पर दिया बयान

Thu, 21 Nov 2024 10:03 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 21 Nov 2024 10:03 AM IST
सार

हाल ही में रोहित की पत्नी रितिका ने बेटे को जन्म दिया था जिस कारण भारतीय कप्तान पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। रोहित फिलहाल पितृत्व अवकाश पर चल रहे हैं और माना जा रहा है कि वह एडिलेड में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से टीम के साथ जुड़ेंगे।

विज्ञापन
Jasprit bumrah says coach and management gave him clarity that he will be leading the side against Australia
जसप्रीत बुमराह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जाएगा। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती मुकाबले में नियमित कप्तान रोहित शर्मा उपलब्ध नहीं होंगे और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह उनकी अनुपस्थिति में कमान संभालेंगे। मैच से पूर्व जब बुमराह से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कोच और टीम प्रबंधन ने पहले ही टीम का नेतृत्व करने के लेकर उन्हें अवगत करा दिया था। 
विज्ञापन

हाल ही में रोहित की पत्नी रितिका ने बेटे को जन्म दिया था जिस कारण भारतीय कप्तान पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। रोहित फिलहाल पितृत्व अवकाश पर चल रहे हैं और माना जा रहा है कि वह एडिलेड में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से टीम के साथ जुड़ेंगे। पहले मैच से पूर्व बुमराह ने कप्तानी को लेकर कहा, जब मैं यहां आया तो कोच गौतम गंभीर और टीम प्रबंधन ने नेतृत्व करने के लेकर मुझे स्पष्ट बता दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार से सीख लेनी होगी'
भारत को हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू जमीन पर टेस्ट सीरीज में 0-3 की हार का सामना करना पड़ा था और अब उसकी कोशिश उस पुरानी कड़वी यादों को पीछे छोड़कर नई शुरुआत करने की होगी। बुमराह से जब न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, हमें न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से सीख लेनी होगी, लेकिन हम इस भार को लिए नहीं रह सकते हैं। यहां परिस्थिति अलग है और आपको अलग नतीजे की उम्मीद होगी। जब आप जीतते हो तो जीरो से शुरुआत करते हो, लेकिन हारने पर भी ऐसा ही करना होता है। 
विज्ञापन

प्लेइंग-11 को लेकर क्या बोले बुमराह?
बुमराह ने साथ ही कहा कि टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 तैयार कर ली है, लेकिन वह टॉस के दौरान ही इसका खुलासा करेंगे। उन्होंने कहा, हमारे प्लेइंग-11 पर अंतिम निर्णय ले लिया है, लेकिन मैच शुरू होने से पहले टॉस के दौरान ही आपको इस बारे में पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed