टेस्ट सीरीज से पहले भारत के लिए बुरी खबर, चोटिल होकर बाहर हुए जसप्रीत बुमराह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कमर में फ्रैक्चर की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। 2 अक्टूबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में अब बुमराह की जगह उमेश यादव टीम से जुड़ेंगे।
अब बुमराह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजरेंगे और बीसीसीआई की मेडिकल टीम के देखभाल में रहेंगे।
शेड्यूल
2-6 अक्टूबर: पहला टेस्ट, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: विशाखापत्तनम
10-14 अक्टूबर: दूसरा टेस्ट, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: पुणे
19-23 अक्टूबर: तीसरा टेस्ट, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: रांची
भारतीय टीम
विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिधिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, इशांत शर्मा, शुभमन गिल