{"_id":"633e5ab4a49011260e6f8935","slug":"jasprit-bumrah-reply-to-critics-on-a-cryptic-instagram-story-wrote-if-you-throw-stones-at-every-dog","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jasprit Bumrah: आलोचकों को बुमराह का करारा जवाब, लिखा- अगर आप हर भौंकने वाले को पत्थर मारेंगे तो...","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Jasprit Bumrah: आलोचकों को बुमराह का करारा जवाब, लिखा- अगर आप हर भौंकने वाले को पत्थर मारेंगे तो...
Thu, 06 Oct 2022 10:39 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 06 Oct 2022 10:39 AM IST
सार
टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद बुमराह को आईपीएल खेलने के लिए ट्रोल किया जा रहा है। इसके बाद बुमराह ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई है, जिसे उनके आलोचकों से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टी20 विश्व कप 2022 से ठीक पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। बुमराह की जगह अब तक किसी खिलाड़ी को विश्व कप टीम में शामिल नहीं किया गया है, जबकि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गई है, जहां टी20 विश्व कप का आयोजन होना है। जसप्रीत बुमराह के विश्व कप से बाहर होने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
बुमराह के आलोचक आईपीएल खेलने को लेकर बुमराह को ट्रोल कर रहे हैं। आलोचकों का कहना है कि बुमराह आईपीएल में सभी मैच खेलते हैं, लेकिन देश के लिए खेलने की बारी आती है तो चोटिल हो जाते हैं। इसके अलावा कुछ आलोचकों ने मिशेल स्टार्क से उनकी तुलना करते हुए लिखा कि दोनों खिलाड़ियों ने पिछले कुछ समय में लगभग समान मैच खेले हैं, लेकिन स्टार्क टी20 लीग नहीं खेलते हैं और ऑस्ट्रेलिया के लिए ज्यादा मैच खेलते हैं, जबकि बुमराह मुंबई के लिए हर मैच खेलते हैं।
IND vs SA 1st ODI Live Streaming: युवा टीम के साथ सीरीज का विजयी आगाज करना चाहेगा भारत, जानें कहां देखें मैच

अब जसप्रीत बुमराह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंड पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसे उनके आलोचकों से जोड़कर देखा जा रहा है। बुमराह ने जो स्टोरी लगाई है, उसमें लिखा है "आप कभी भी अपनी मंजिल तक नहीं पहुंचेंगे, अगर आप रुककर हर भौंकने वाले कुत्ते को पत्थर मारेंगे।"
T20 WC: टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हुई टीम इंडिया, देखें फॉर्मल ड्रेस में खिलाड़ियों का डैसिंग लुक
T20 WC: टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हुई टीम इंडिया, देखें फॉर्मल ड्रेस में खिलाड़ियों का डैसिंग लुक
टी20 विश्व कप न खेलने पर दुखी हैं बुमराह
टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद बुमराह ने ट्वीट कर अपना दुख जाहिर किया था। उन्होंने लिखा था "मैं इस बात से दुखी हूं कि मैं इस बार टी20 विश्व कप का हिस्सा नहीं बनूंगा, लेकिन मैं अपने प्रियजनों से मिली शुभकामनाओं, देखभाल और समर्थन के लिए आभारी हूं। जैसे ही मैं ठीक हो जाऊंगा, मैं ऑस्ट्रेलिया में पूरे टूर्नामेंट के दौरान अपनी टीम का सपोर्ट करूंगा।"