फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jasprit Bumrah rated the T20 World Cup win for India over his ICC Cricketer Of The Year award win

ICC: बुमराह ने टी20 विश्व कप जीतने को बताया सबसे खास क्षण, सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर पुरस्कार जीतने पर कही ये बात

Tue, 28 Jan 2025 10:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 28 Jan 2025 10:21 PM IST
सार

बुमराह सोमवार को सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी चुने गए थे और अब मंगलवार को उन्होंने सर गारफील्ड सोबर्स अवॉर्ड जीता। बुमराह यह सम्मान पाने वाले भारत के पांचवें खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
Jasprit Bumrah rated the T20 World Cup win for India over his ICC Cricketer Of The Year award win
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI

विस्तार

आईसीसी के साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुने गए भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बताया कि उनका सबसे खास क्षण कौन सा है। बुमराह इससे पहले सोमवार को सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी चुने गए थे और अब मंगलवार को उन्होंने सर गारफील्ड सोबर्स अवॉर्ड जीता। बुमराह के अलावा इस पुरस्कार की दौड़ में ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड, इंग्लैंड के जो रूट और हैरी ब्रूक भी शामिल थे, लेकिन बुमराह ने इस सभी को पीछे छोड़ा। यह अवॉर्ड जीतने के बाद भारतीय तेज गेंदबाज ने कहा कि उनके लिए 2024 में टी20 विश्व कप खिताब जीतना सबसे खास पल है। 
विज्ञापन

बुमराह साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का पुरस्कार जीतने वाले पांचवें भारतीय 
बुमराह यह सम्मान पाने वाले भारत के पांचवें खिलाड़ी हैं। उनसे पहले राहुल द्रविड़ (2004), सचिन तेंदुलकर (2010), रविचंद्रन अश्विन (2016) और विराट कोहली (2017, 2018) भी यह पुरस्कार जीत चुके हैं। बुमराह ने पिछले साल की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन के साथ की थी। बुमराह ने फिर अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 विश्व कप में प्रभावित किया था। उन्होंने टूर्नामेंट में 8.26 के औसत से 15 विकेट लिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुमराह आईसीसी वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर का पुरस्कार पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, लेकिन टीम की सफलता हमेशा उनकी प्राथमिकता है और वह वर्ष 2024 का सबसे यादगार पल टी20 विश्व कप में मिली खिताबी जीत को मानते हैं। बुमराह ने कहा, मुझे अच्छा लग रहा है। मैने बचपन के अपने नायकों को यह पुरस्कार जीतते देखा है लिहाजा इस बार पुरस्कार पाकर बहुत खुश हूं। टी20 विश्व कप जीतना काफी खास था। उससे जुड़ी यादें हमेशा मेरे काफी करीब रहेंगी। मैं टी20 विश्व कप में मिली खिताबी जीत को हमेशा ऊपर रखूंगा।
विज्ञापन

पोप के विकेट को बताया खास 
बुमराह ने कहा, खेल के लीजेंड्स से पुरस्कार मिलना अच्छी बात है और मैं बहुत खुश भी हूं लेकिन मेरे पैर जमीन पर है। मैं इन उपलब्धियों से वाकई बहुत खुश हूं। मैने इस साल काफी टेस्ट क्रिकेट खेला और बहुत से विकेट खास रहे, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में ओली पोप का विकेट सबसे विशेष था क्योंकि इससे खेल का पासा ही पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed