फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jasprit Bumrah Press Conference said he is ready for test Captaincy

Jasprit Bumrah Press Conference: बुमराह बोले- टेस्ट टीम की कप्तानी के लिए तैयार, विराट को लेकर कही यह बड़ी बात

Mon, 17 Jan 2022 04:39 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पार्ल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पार्ल Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 17 Jan 2022 04:39 PM IST
सार

विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बाद जसप्रीत बुमराह ने कहा है कि वो मौका मिलने पर टेस्ट भारतीय टीम की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। इस दौरान उन्होंने विराट कोहली के नए किरदार पर भी बात की। 
 

विज्ञापन
Jasprit Bumrah Press Conference said he is ready for test Captaincy
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के उपकप्तान जसप्रीत बुमराह ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई अहम बातें कही हैं। बुमराह ने कहा है कि मौका मिलने पर वो टेस्ट में भारत की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं। वहीं विराट के ऊपर बात करते हुए बुमराह ने बताया वो अभी भी कप्तानी में लोकेश राहुल की मदद करते रहेंगे और बड़े फैसले लेने में उनका योगदान रहेगा। सिराज की फिटनेस पर उन्होंने बताया कि वो ठीक हो चुके हैं और वनडे सीरीज में खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हैं। 
विज्ञापन


अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच के दौरान सिराज की मांसपेशियों में खिंचाव हुआ था और इसके बाद उन्हें गेंदबाजी करने में काफी परेशानी आई थी। इसके बाद उनके वनडे सीरीज में खेलने पर संशय बना हुआ था। हालांकि बुमराह ने बताया है कि वो फिट हो चुके हैं और टीम के साथ तैयारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


हम विराट के फैसले का सम्मान करते हैं
बुमराह ने विराट के टेस्ट कप्तानी छोड़ने के सवाल पर कहा कि यह उनका व्यक्तिगर निर्णय है और हम इसका सम्मान करते हैं। "मैंने उनकी कप्तानी में अपना पहला टेस्ट खेला था। वो कप्तानी में मदद करते रहेंगे। वो अपने सुझाव देते रहेंगे। बेशक हमें टीम मीटिंग में इस बारे में बताया गया था। इसके बाद ही विराट ने सार्वजनिक तौर पर इसका एलान किया।" वहीं टेस्ट कप्तानी के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर मौका मिलता है तो वो निश्चित रूप से ऐसा करना चाहेंगे। लेकिन वो इसके पीछे नहीं भाग रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फील्ड सेटिंग में राहुल की मदद करूंगा
वनडे टीम का उपकप्तान बनाए जाने पर बुमराह ने कहा "मैं जितनी मदद कर सकता हूं करूंगा। फील्ड सेट करने में राहुल की मदद करूंगा। मैं अतिरिक्त जिम्मेदारी का दबाव नहीं लूंगा। हर किसी को जिम्मेदारियां लेना पसंद होता है। मैं जिस तरीके से योगदान दे सकता हूं, दूंगा। जब मैं एक गेंदबाज के रूप में आया था, तब मैं काफी सवाल पूछता था। इसलिए जब युवा खिलाड़ी अंदर आते हैं तो मैं जवाब देना पसंद करता हूं, क्योंकि मैं उनके सुझावों से सीख सकता हूं।"

कप्तान बदलने से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता
भारत का कप्तान बदलने पर टीम में क्या फर्क पड़ता है। इस सवाल के जवाब में बुमराह ने कहा कि मुझे इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता। यह जरूरी है कि टीम में सभी लोग बदलाव को किस तरह से ले रहे हैं। हर खिलाड़ी जितना ज्यादा योगदान दे सकता है, उस बारे में सोच रहा है। एक टीम के रूप में हम सकारात्मक हैं और अपना योगदान देने के लिए आतुर हैं। वहीं 2023 वर्ल्डकप को लेकर उन्होंने कहा कि तैयारियां 2023 वर्ल्डकप को ध्यान में रखकर ही की जा रही हैं, लेकिन हर सीरीज को अहमियत देने की कोशिश रहेगी।


अफ्रीका दौरे के लिए भारत की टीम
केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, रविचंद्रन अश्विन, ऋषभ पंत, ईशान किशन, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर , मोहम्मद सिराज, जयंत यादव, नवदीप सैनी।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज शेड्यूल

पहला वनडे- 19 जनवरी, बोलैंड पार्क, पार्ल
दूसरा वनडे- 21 जनवरी, बोलैंड पार्क, पार्ल
तीसरा वनडे- 23 जनवरी, न्यूलैंड्स, केप टाउन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed