फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jasprit Bumrah is likely to miss initial rounds of IPL 2025 matches for Mumbai Indians due to injury

IPL 2025: आईपीएल से पहले MI को लग सकता है तगड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह शुरुआती मैचों से हो सकते हैं बाहर

Fri, 14 Mar 2025 04:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 14 Mar 2025 04:30 PM IST
सार

बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जनवरी में सिडनी में खेले गए पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन चोटिल हो गए थे और वह दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने उस मैच में छह विकेट से जीत हासिल की थी। बुमराह ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए खेली गई इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 32 विकेट लिए थे लेकिन इसके बाद वह कोई मैच नहीं खेल पाए।

विज्ञापन
Jasprit Bumrah is likely to miss initial rounds of IPL 2025 matches for Mumbai Indians due to injury
ऋषभ पंत - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल 2025 की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 22 मार्च से टूर्नामेंट का आगाज होगा। इससे पहले मुंबई इंडियंस को तगड़ा झटका लग सकता है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शुरुआती दौर के मैचों से बाहर हो सकते हैं। दरअसल, स्टार गेंदबाज अब भी पीठ के निचले हिस्से की चोट से उबर रहे हैं जिसके कारण वह जनवरी से ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर हैं।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल हुए थे बुमराह
बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जनवरी में सिडनी में खेले गए पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन चोटिल हो गए थे और वह दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने उस मैच में छह विकेट से जीत हासिल की थी। बुमराह ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए खेली गई इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 32 विकेट लिए थे लेकिन इसके बाद वह कोई मैच नहीं खेल पाए। चोटिल होने के कारण वह चैंपियंस ट्रॉफी में भी भाग नहीं ले पाए थे जिसमें भारतीय टीम चैंपियन बनी थी।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: ऋषभ पंत से प्रभावित हैं वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान रामदीन, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज को सराहा 
विज्ञापन
विज्ञापन

चोट से उबर रहे हैं तेज गेंदबाज
तेज गेंदबाज को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए शुरुआती टीम में चुना गया था लेकिन फिटनेस हासिल नहीं कर पाने के कारण उन्हें अंतिम टीम में नहीं रखा गया। इस संबंध में पीटीआई को एक सूत्र ने बताया कि, 'उनकी (बुमराह) चोट से उबरने की प्रगति अच्छी है, लेकिन जून में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज को देखते हुए, इस स्तर पर उन्हें पूर्ण फिटनेस हासिल करने के लिए कुछ और समय देना बेहतर होगा।'
विज्ञापन

मुंबई को लग सकता है झटका
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के फिजियो ने बुमराह के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी के लिए कोई विशेष समय सीमा तय नहीं की है, भले ही वह नेट्स और मैच की तरह की परिस्थितियों में अपना कार्यभार लगातार बढ़ा रहे हैं। मुंबई इंडियंस के लिए बुमराह का आईपीएल के शुरुआती दौर में नहीं खेल पाना बड़ा झटका है। उनकी अनुपस्थिति में हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम को तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट, कॉर्बिन बॉश और दीपक चाहर पर काफी हद तक निर्भर रहना होगा।

अप्रैल के पहले सप्ताह में टीम से जुड़ सकते हैं बुमराह
मुंबई की टीम 23 मार्च को चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी और 29 मार्च को गुजरात टाइटंस का सामना करने के लिए अहमदाबाद जाएगी। इसके बाद वह कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 31 मार्च को अपने घरेलू मैदान पर मैच खेलेगी। वह चार अप्रैल को लखनऊ सुपर जाएंट्स और सात अप्रैल को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का सामना करेगी। बुमराह की इन सभी मैच में खेलने की संभावना नहीं है, हालांकि वह अप्रैल के पहले सप्ताह में टीम के साथ जुड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: सिर्फ वर्तमान पर ध्यान देना चाहते हैं केकेआर के कप्तान रहाणे, राष्ट्रीय टीम में वापसी पर कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed