{"_id":"5db2d9558ebc3e93ce4fc6a9","slug":"jasprit-bumrah-injury-is-minor-says-bowling-coach-bharat-arun-hopeful-of-return-against-new-zealand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुमराह की चोट और सर्जरी को लेकर गेंदबाजी कोच ने दी जानकारी, इस सीरीज में कर सकते हैं वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बुमराह की चोट और सर्जरी को लेकर गेंदबाजी कोच ने दी जानकारी, इस सीरीज में कर सकते हैं वापसी
Fri, 25 Oct 2019 04:45 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 25 Oct 2019 04:45 PM IST
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : social Media
भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बुमराह की सर्जरी को लेकर कहा है कि उन्हें फिलहाल इसकी जरुरत नहीं है। हालांकि बुमराह इस साल भारत में कोई भी सीरीज नहीं खेल पाएंगे और उनके अगले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ ही दौरे पर वापसी करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
भारत को घरेलू जमीन पर अगले तीन महीने में बांग्लादेश, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के साथ सीरीज खेलनी है।
वेस्टइंडीज दौरे के बाद बुमराह को स्ट्रेस फ्रैक्चर की वजह से टीम से बाहर होना पड़ा था और अक्तूबर में उन्हें इलाज के लिए इंग्लैंड भी जाना पड़ा था। इसे लेकर बीसीसीआई ने ज्यादा कुछ नहीं बताया और बुमराह की चोट की छोटा ही कहा है।
विज्ञापन
टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने बताया कि बुमराह की चोट ज्यादा बड़ी नहीं है और तेज गेंदबाजों के साथ ऐसा होता रहता है। अरुण ने इस बात की उम्मीद जताई है कि न्यूजीलैंड दौरे पर बुमराह टीम से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन