फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs ENG T20: Pakistan Pacer Naseem Shah Taken To Hospital With Viral Infection; will not play fifth t20

PAK vs ENG T20: इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 से पहले पाकिस्तान को झटका, नसीम शाह अस्पताल पहुंचे, जानें वजह

Wed, 28 Sep 2022 04:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 28 Sep 2022 04:33 PM IST
सार

नसीम पांचवां टी20 खेलने के लिए तैयार थे, लेकिन मंगलवार देर रात स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हालांकि, अब वह बेहतर महसूस कर रहे हैं, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए बाकी बचे मैचों में उनकी भागीदारी संदेह के घेरे में है।

विज्ञापन
PAK vs ENG T20: Pakistan Pacer Naseem Shah Taken To Hospital With Viral Infection; will not play fifth t20
नसीम शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज नसीम शाह बुधवार को लाहौर में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में नहीं खेल पाएंगे। इस तेज गेंदबाज को मैच की पूर्व संध्या पर एक गंभीर वायरल संक्रमण की वजह से अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

नसीम पांचवां टी20 खेलने के लिए तैयार थे, लेकिन मंगलवार देर रात स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हालांकि, अब वह बेहतर महसूस कर रहे हैं, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए बाकी बचे मैचों में उनकी भागीदारी संदेह के घेरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

PAK vs ENG T20: Pakistan Pacer Naseem Shah Taken To Hospital With Viral Infection; will not play fifth t20
नसीम शाह - फोटो : social media
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एक बयान में कहा- नसीम को वायरल संक्रमण के कारण अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन अब वह बेहतर महसूस कर रहे हैं। वह आज रात इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में नहीं खेलेंगे और बाकी के मैच खेलने के बारे में कोई फैसला मेडिकल पैनल की सलाह पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

टीम के एक करीबी सूत्र ने कहा कि नसीम का डेंगू को लेकर भी टेस्ट किया गया, क्योंकि पिछले महीने से शहर में मच्छरों की संख्या और इससे संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है और हर रोज हजारों मामले सामने आ रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि जब टीम कराची से लाहौर पहुंची थी, तब नसीम को सीने में दर्द और बुखार की शिकायत थी। नसीम इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 खेलने के बाद अगले तीन टी20 में बेंच पर बैठे थे।

PAK vs ENG T20: Pakistan Pacer Naseem Shah Taken To Hospital With Viral Infection; will not play fifth t20
नसीम शाह - फोटो : सोशल मीडिया
21 वर्षीय नसीम शाह शाहीन अफरीदी की गैरमौजूदगी में पाकिस्तान की तरफ से मुख्य तेज गेंदबाज रहे हैं। शाहीन घुटने की चोट की वजह से जुलाई से टीम से बाहर हैं। वह एशिया कप में भी नहीं खेल पाए थे। शाहीन और नसीम दोनों को पाकिस्तान की टी20 विश्व कप टीम में शामिल किया गया है। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सात मैचों की टी20 सीरीज फिलहाल 2-2 की बराबरी पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed