फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निर्णायक मैच से पहले भुवी ने बताया, कौन सा कीवी बल्लेबाज है टीम इंडिया के लिए परेशानी

Tue, 07 Nov 2017 12:32 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 07 Nov 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Jasprit Bumrah has worked a lot on his action & Coline Munero putting Challenges for us says Bhuvi
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : BCCI
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। मैच से पहले प्रेस से मुखातिब होने पहुंच तेज गेंदबाज भुवनेश्वर ने हार के लिए पांचवें गेंदबाज की कमी के सवाल को नकार दिया। उनसे पूछा गया कि क्या टीम को पांचवे गेंदबाज की कमी महसूस हो रही है तो इस सवाल को सिरे से नकारते हुए भुवी ने कहा, आप पराजय के लिए गेंदबाजों को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते। हमने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा खेल दिखाया और वेस्टइंडीज दौरे पर भी ऐसा ही था।


उन्होंने आगे कहा कि तीन मैचों की सीरीज छोटी होती है और आप एक मैच हारते ही अगला जीतकर 1-1 पर आ जाते हो इसलिए तीसरा मैच डिसाइडर होता ही है। लेकिन पांचवें बॉलर की बात की तो हार्दिक या अन्य हैं। हमने पॉचवें गेंदबाज की कमी कहीं महसूस नहीं हुई। कभी-कभी ऐसा होता है कि आपके मेन बॉलर कभी विकेट नहीं ले पाते या उनकी गेंदों में ज्यादा रन चले जाते हैं तो वहां ये चीज मिस होती है। लेकिन अभी जो कॉम्बिनेशन है उससे सब खुश हैं। 

 

निर्णायक मैच से पहले भुवी ने बताया, कौन सा कीवी बल्लेबाज है टीम इंडिया के लिए परेशानी

Jasprit Bumrah has worked a lot on his action & Coline Munero putting Challenges for us says Bhuvi
भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
इसके बाद जब भुवी से उनके पार्टनर जसप्रीत बुमराह के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनका जो एक्शन है उससे बैट्समैन को परेशानी होती है। लेकिन उन्होंने अपने एक्शन के साथ गेंदबाजी में कई सुधार किए हैं। उनके पास यॉर्कर अच्छा है उन्होंने एक नए तरीके की स्लोवर डिलेवरी इंप्रूव की है।  जब आप ऐसे पार्टनर के साथ गेंदबाजी करते हैं तो विश्वास रहता है कि आप बाद में कम रन देने हैं तो साथ में पार्टनर अच्छा है। यदि आपका दिन अच्छा नहीं है तो दूसरा अच्छा कर रहा है। हम एक दूसरे को कॉन्फिडेंस देते हैं। मैच शुरू होता है तो दोनों एक दूसरे से बात करते हैं कि विकेट कैसा है किस तरह की रणनीति बनाई जा सकती है। इससे एक दूसरे को काफी मदद मिलती है। 

 

निर्णायक मैच से पहले भुवी ने बताया, कौन सा कीवी बल्लेबाज है टीम इंडिया के लिए परेशानी

Jasprit Bumrah has worked a lot on his action & Coline Munero putting Challenges for us says Bhuvi
कोलिन मुनरो
भुवी से जब ये सवाल किया गया कि अबतक कीवी टीम के किस बल्लेबाज ने भारतीय गेंदबाजों को परेशान किया है तो भुवी ने पिछले मैच में शतक लगाने वाले कोलिन मुनरो का नाम प्रमुखता से लिया। इसके अलावा उन्होंने आगे कहा कि गप्टिल और केन विलियमसन भी अच्छे बल्लेबाज हैं। ऐसे में हम निर्णायक मैच में किसी एक बल्लेबाज की तरफ ध्यान केंद्रित नहीं कर रहे हैं। पूरी टीम बेहतरीन है। कीवी टीम ने दोनों सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है। केवल ये नहीं कहा जा सकता कि कोलिन मुनरो ही सबसे खतरनाक है उनकी पूरी टीम अच्छा खेल रही है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मैच से पहले भुवी ने बताया, कौन सा कीवी बल्लेबाज है टीम इंडिया के लिए परेशानी

Jasprit Bumrah has worked a lot on his action & Coline Munero putting Challenges for us says Bhuvi
तिरुवनंतपुरम क्रिकेट स्टेडियम
तिरुवनंतपरम टीम इंडिया के लिहाज से नया स्टेडियम है। ऐसे में होम टीम ऐसे मुश्किल मैच में मैदान की परिस्थितियों को समझने में क्या परेशानी होती है इसके जवाब में भुवी ने कहा, आप इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकते लेकिन हम भारत में खेल रहे हैं और यहां जो भी परिस्थितियां होंगी वो ज्यादा अलग नहीं होंगी। ये हमारे लिए भी चुनौतीपूर्ण होगा लेकिन हम जानते हैं कि इससे पार कैसे पाना है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed