फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jasprit Bumrah continues to top ICC Test ranking for bowlers, Jadeja on top in All Rounders

ICC Test Rankings: बुमराह गेंदबाजों में और जडेजा ऑलराउंडर्स में शीर्ष पर, बल्लेबाजों में टॉप-10 में दो भारतीय

Wed, 22 Jan 2025 02:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 22 Jan 2025 02:49 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस 841 रेटिंग अंकों के साथ टेस्ट गेंदबाजों में दूसरे और दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा 837 रेटिंग अंकों के साथ गेंदबाजों में तीसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन
Jasprit Bumrah continues to top ICC Test ranking for bowlers, Jadeja on top in All Rounders
जडेजा और बुमराह - फोटो : BCCI

विस्तार

आईसीसी ने बुधवार को ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नंबर एक गेंदबाज बने हुए हैं। वहीं, रवींद्र जडेजा ने ऑलराउंडर्स की श्रेणी में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। बुमराह ने जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और अंतिम बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट से पहले 907 अंक हासिल किए थे और इतिहास रचा था। यह किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा उच्चतम आईसीसी रैंकिंग रेटिंग है। फिलहाल उनकी 908 रेटिंग है और जो कि उनकी सर्वश्रेष्ठ रेटिंग है।
विज्ञापन

टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग
ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस 841 रेटिंग अंकों के साथ टेस्ट गेंदबाजों में दूसरे और दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा 837 रेटिंग अंकों के साथ गेंदबाजों में तीसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड चौथे और दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसेन पांचवें स्थान पर हैं। मुल्तान में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में छह विकेट लेने के बाद पाकिस्तान के नोमान अली (761) शीर्ष 10 में पहुंच गए हैं। वह दो स्थान की छलांग के साथ नौवें स्थान पर हैं। वहीं, शीर्ष 10 टेस्ट गेंदबाजों में 10वें स्थान पर भारत के रवींद्र जडेजा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

टेस्ट ऑलराउंडर्स की रैंकिंग
टेस्ट प्रारूप में शीर्ष 10 ऑलराउंडरों की सूची में ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं। जडेजा 400 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं। उनके बाद दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसेन हैं। उनका रेटिंग अंक 294 है। बांग्लादेश के मेहदी हसन 284 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस 282 रेटिंग अंकों के साथ चौथे और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन 263 रेटिंग अंकों के साथ ऑलराउंडर्स में पांचवें स्थान पर हैं।

विज्ञापन

टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग
टेस्ट बल्लेबाजों में शीर्ष स्थान पर इंग्लैंड के जो रूट हैं। उनके रेटिंग अंक 895 है। वहीं, दूसरे स्थान पर 876 रेटिंग अंकों के साथ इंग्लैंड के ही हैरी ब्रूक हैं। तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन हैं। उनके रेटिंग अंक 867 हैं। भारत के यशस्वी जायसवाल 847 रेटिंग अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड 772 रेटिंग अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। टेस्ट बल्लेबाजों में शीर्ष 10 में भारत के दो खिलाड़ी हैं। यशस्वी के अलावा ऋषभ पंत हैं। पंत को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह 10वें स्थान पर लुढ़क गए हैं। खराब फॉर्म में चल रहे विराट कोहली 26वें, जबकि शुभमन गिल 22वें स्थान पर हैं। रोहित शर्मा टेस्ट बल्लेबाजों में 43वें स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed