फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jasprit Bumrah comeback may take more time than Expected can miss IPL WTC Final and asia cup due to injury

Jasprit Bumrah Injury: जसप्रीत बुमराह की वापसी में लग सकते हैं कई महीने, आईपीएल-एशिया कप में भी खेलना मुश्किल

Mon, 27 Feb 2023 09:51 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 27 Feb 2023 09:51 AM IST
सार

जसप्रीत बुमराह लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। वह आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भारत के लिए खेले थे, लेकिन वह पुरानी लय में नहीं दिखे थे। 
 

विज्ञापन
Jasprit Bumrah comeback may take more time than Expected can miss IPL WTC Final and asia cup due to injury
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की चोट अब टीम इंडिया और फैंस के लिए चिंता विषय बनती जा रही है। बुमराह लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। वह टी20 विश्व कप भी नहीं खेले। हालांकि, आईपीएल 2023 में उनकी वापसी की उम्मीद थी, लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि वह आईपीएल और इसके बाद जून में होने वाले टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से भी बाहर रह सकते हैं। एशिया कप में उनके वापस लौटने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जसप्रीत बुमराह की चोट शुरूआत में जितनी गंभीर दिख रही थी उससे कहीं अधिक गंभीर प्रतीत हो रही है। वह उम्मीद से अधिक समय तक भारतीय टीम से बाहर रह सकते हैं। आईपीएल की शुरुआत एक महीने बाद होनी है और इस टूर्नामेंट में उनका खेलना मुश्किल है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई और आईपीएल से जुड़े लोगों ने संकेत दिया है कि लगभग पांच महीने से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर बुमराह सहज महसूस नहीं कर रहे हैं और वह संभावित रूप से लंबे समय तक टीम से बाहर रह सकते हैं।
विज्ञापन

Jasprit Bumrah comeback may take more time than Expected can miss IPL WTC Final and asia cup due to injury
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम मैनेजमेंट भी बुमराह की वापसी को लेकर जल्दीबाजी नहीं करना चाहता है और इसी साल होने वाले वनडे विश्व कप के लिए उन्हें पूरी तरह फिट रखना चाहता है। वनडे विश्व कप इस साल भारत में ही अक्तूबर-नवंबर के महीने में होना है। इससे पहले एशिया कप भी खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के जरिए बुमराह वापसी कर सकते हैं।

बुमराह देश के लिए आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में पिछले साल 25 सितंबर को खेले थे। इसके बाद जनवरी के महीने में उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया गया था, लेकिन कोई मैच खेले बिना ही वह टीम से बाहर हो गए। 

शुरुआत में माना जा रहा था कि बुमराह आईपीएल के जरिए वापसी करेंगे। टी20 फॉर्मेट में गेंदबाज को एक मैच में चार ओवर ही करने होते हैं। ऐसे में बुमराह धीरे-धीरे पूरी फिटनेस हासिल करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। अब टीम मैनेजमेंट उनके पूरी तरह फिट होने के बाद ही उन्हें मैदान में उतारना चाहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed