फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jasprit Bumrah brushed aside the chatter around his workload management after fiery fifer against South Africa

IND vs SA: शानदार प्रदर्शन के बाद कार्यभार प्रबंधन को लेकर बुमराह ने तोड़ी चुप्पी, फिटनेस को लेकर दिया बयान

Fri, 14 Nov 2025 08:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 14 Nov 2025 08:09 PM IST
सार

बुमराह की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से भारत ने पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में सस्ते में ढेर किया। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में 159 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
Jasprit Bumrah brushed aside the chatter around his workload management after fiery fifer against South Africa
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने कार्यभार प्रबंधन को लेकर चुप्पी तोड़ी है। बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट झटके। बुमराह ने अपने करियर में 16वीं बार टेस्ट की किसी पारी में पांच या इससे अधिक विकेट झटके हैं। शानदार प्रदर्शन के बाद बुमराह ने वर्कलोड को लेकर चल रही चिंताओं को खारिज किया और कहा कि वह हमेशा अपने शरीर का ध्यान रखने की कोशिश करते हैं। 
विज्ञापन

बुमराह ने झटके पांच विकेट
बुमराह की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से भारत ने पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में सस्ते में ढेर किया। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में 159 रन ही बना सकी। दिन के खेल की समाप्ति तक भारत ने एक विकेट खोकर 37 रन बनाए हैं और वह फिलहाल मेहमान टीम से 122 रन पीछे चल रही है। बुमराह एक बार फिर अपनी उपयोगिता साबित करने में सफल रहे और उन्होंने पांच विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यभार प्रबंधन को लेकर हुई है बुमराह की आलोचना 
इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज के बाद बुमराह के कार्यभार प्रबंधन को देखते हुए मैच चुनने को लेकर कड़ी आलोचना हो रही है। पीठ में मांसपेशियों में खिंचाव के कारण वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में वह गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। फिर इंग्लैंड में उन्हें दो टेस्ट मैच में आराम दिया गया जिससे आलोचकों ने उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए। कई प्रारूपों में खेलने वाले बुमराह इंग्लैंड दौरे से लगातार खेल रहे हैं। वह एशिया कप टी20 अंतरराष्ट्रीय में जीत हासिल करने वाली टीम में खेले, फिर पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में खेले और ऑस्ट्रेलिया में पिछली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भी खेले। हालांकि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए आराम दिया गया।
विज्ञापन

बुमराह ने पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, मैं जिस भी प्रारूप में खेलता हूं, उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं। ये सवाल मेरे सवाल नहीं हैं। मैं इनका जवाब नहीं दूंगा। मैं जितना हो सके उतना खेलने की कोशिश करता हूं। मैं अपने शरीर का ध्यान रखने की कोशिश करता हूं। मैं हर प्रारूप में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं। जब तक मैं योगदान दे पा रहा हूं और नयी चीजें सीखने की कोशिश कर पा रहा हूं, उससे मैं खुश हूं।

घरेलू परिस्थितियों में स्पिनरों का दबदबा रहता है तो ऐसे में बुमराह ने माना कि भारत में इस तरह के विकेट लेना कितना खास है। उन्होंने कहा, जब भी आप भारत में खेलते हैं तो यह तय है कि स्पिनर ढेर सारे विकेट लेंगे। इसलिए जब भी आप सीमित स्पेल में प्रभाव डाल पाते हैं तो हमेशा अच्छा लगता है। मैं अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। टेस्ट मैच में अब भी काफी काम बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed