फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   jasprit bumrah and sanjana ganesan marriage: vvs laxman dig at mayank agarwal mistake

मयंक अग्रवाल से हुई बड़ी भूल, बुमराह की पत्नी संजना के बदले बांगड़ को दी बधाई, लक्ष्मण ने लिए मजे

Tue, 16 Mar 2021 06:20 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 16 Mar 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
jasprit bumrah and sanjana ganesan marriage: vvs laxman dig at mayank agarwal mistake
संजना गणेशन, जसप्रीत बुमराह, मयंक अग्रवाल - फोटो : social media

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 15 मार्च को स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन से शादी रचाई। इसके बाद बुमराह और संजना को शादी की खूब सारी बधाइयां मिलीं। इसी क्रम में भारतीय टेस्ट ओपनर मयंक अग्रवाल ने भी दोनों को शादी की बधाई दी, लेकिन इस दौरान मयंक से एक बड़ी गलती हो गई, जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। 

विज्ञापन


मंयक ने संजना गणेशन की जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर संयज बांगड़ को बधाई दे दी। उन्हें टैग कर ट्वीट कर दिया। हालांकि, जब मयंक को अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने उस ट्वीट को हटा दिया और एक अलग ट्वीट कर बुमराह और संजना को फिर से बधाई दी। वहीं, तीसरे टी-20 से पहले मंगलवार को स्टार्स स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने मजाकिया लहजे में इस बात का जिक्र किया और मंयक की चुटकी ली।
विज्ञापन

 


बता दें कि 27 वर्षीय बुमराह ने गोवा में संजना के साथ शादी की। बेहद करीबी मेहमानों के बीच दोनों ने शादी रचाई। बुमराह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शादी की तस्वीरें पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'प्यार के साथ हमने एक साथ नई यात्रा की शुरुआत की है। हम दोनों के लिए आज का दिन काफी अहम है। हम अपनी शादी की खबर और अपनी खुशी साझा करने पर काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं।' इससे पहले बुमराह ने निजी कारणों की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट से पहले बीसीसीआई से छुट्टी मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed