फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   jaspreet bumrah become second most wicket taker for India in T20Is surpass Ashish nehra 

टी-20 में बुमराह का नया धमाका, 'नेहरा जी' को दी मात 

Sun, 08 Oct 2017 04:47 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sun, 08 Oct 2017 04:47 AM IST
विज्ञापन
jaspreet bumrah become second most wicket taker for India in T20Is surpass Ashish nehra 
आशीष नेहरा और जसप्रीत बुमराह
टीम इंडिया के तेज गेदबाज जसप्रीत बुमराह इन दिनों अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज रहे बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन किया। अपने इसी शानदार प्रदर्शन को बुमराह ने रांची में खेले गए पहले टी-20 मैच में भी जारी रखा। उन्होंने रांची में 3 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। 
विज्ञापन


और पढ़ें ...INDvAUS टीम इंडिया का रांची में धमाका, पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से रौंदा
विज्ञापन


अपने इस प्रदर्शन की बदौलत बुमराह भारत के टी-20 में विकेट लेने वाले दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं। उनके नाम अब 36 टी-20 अंतरराष्ट्रीय विकेट हो गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा टी-20 सीरीज के लिए टीम में शामिल आशीष नेहरा को पीछे छोड़ दूसरा स्थान हासिल किया है। नेहरा के नाम 34 विकेट हैं। वहीं इस मामले में 52 विकेटों के साथ सबसे ऊपर रविचंद्रन अश्विन हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें ...ऑस्ट्रेलिया के नाम रांची में दर्ज हुआ टी-20 इंटरनेशनल का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

बुमराह ने ये उपलब्धि करियर के 26वें मैच में हासिल की है। उन्होंने 36 विकेट 17.83 की औसत और 6.67 की इकोनॉमी से हासिल किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11 रन देकर 3 विकेट है। वहीं अश्विन ने 46 टी-20 मैचों में 22.94 की औसत और 6.97 की इकोनॉमी से 52 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8 रन देकर 4 विकेट है।  आशीष नेहरा ने 26 टी-20 मैचों में 21.44 की औसत और 7.75 की इकोनॉमी से 34 विकेट हासिल किए हैं। नेहरा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 19 रन देकर 3 विकेट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed