{"_id":"5721c9934f1c1be776a9208f","slug":"jason-sangha-become-youngest-cricketer-of-new-south-wales-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय मूल के क्रिकेटर ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारतीय मूल के क्रिकेटर ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 28 Apr 2016 05:36 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Cricket.com.au
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक भारतीय क्रिकेटर ने इतिहास रचा है लेकिन भारत में नहीं विदेशी धरती में। गुरुवार को भारतीय मूल के जेसन संघा ने ऑस्ट्रेलियाई घरेलू क्रिकेट में इतिहास रच लिया।
विज्ञापन
जेसन अभी महज 16 साल के हैं और ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टीम में खेल रहे हैं। टीम में स्थान पाते ही वह न्यूसाऊथ वेल्स के सबसे
युवा क्रिकेटर बन गए हैं।
जेसन ने इसी साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 क्रिकेट की ओर से खेलते हुए पाकिस्तान के खिलाफ शानदार खेल दिखाया था।
इस बल्लेबाज ने पाक के खिलाफ डेब्यू सेंचुरी भी लगाई थी।
2016-17 में ऑस्ट्रेलिया के घरेलु क्रिकेट सीजन के लिए भारतीय मूल के ही अर्जुन नायर को भी शामिल कर चुका है। अर्जुन भी
ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम का हिस्सा है। यह युवा स्पिनर यूट्यूब में विंडीज स्पिनर सुनील नरेन, भारत के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन के साथ धूम मचा चुका है।
विज्ञापन
इसके अलावा भारतीय मूल के ही एक और ऑस्ट्रेलियाई रेसलर ऑस्ट्रेलिया की ओर से धूम मचाने को तैयार है। विनोद कुमार दहिया 2016 रियो ओलंपिक में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विनोद मूल रुप से हरियाणा के रहने वाले हैं। जो माइग्रेशन के बाद 2010 से ऑस्ट्रेलिया में बस गए। वह अफ्रीकन/ ओलंपिक
क्वालिफायर्स में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। इसके अलावा विनोद के नाम ऑस्ट्रेलिया कप और केनबेरा कप में 6 राष्ट्रीय पुरुष्कार भी शामिल हैं।