{"_id":"5d446b948ebc3e6d07314081","slug":"jason-mohammed-will-replace-andre-russell-in-t20-match-against-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्टइंडीज के लिए बुरी खबर, भारत के खिलाफ टी-20 मैच से बाहर हुए आंद्रे रसेल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वेस्टइंडीज के लिए बुरी खबर, भारत के खिलाफ टी-20 मैच से बाहर हुए आंद्रे रसेल
Sat, 03 Aug 2019 08:06 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 03 Aug 2019 08:06 AM IST
विज्ञापन
आंद्रे रसेल
- फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले दो मैचों के लिए चोटिल ऑलराउंडर आंद्रे रसेल की जगह जैसन मोहम्मद को टीम में जगह दी है। एक साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौट रहे जैसन मोहम्मद वनडे और टी-20 दोनों प्रारूपों में विंडीज की कप्तानी भी कर चुके हैं। रसेल को अमेरिका में खेले जाने वाले पहले दो मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया था लेकिन कनाडा में जीटी20 खेलते समय रसेल कुछ असहज रहे इसलिए वह सीरीज से हट गए हैं।
विज्ञापन
विंडीज कोच फ्लॉयड रीवर ने कहा कि जैसन के पास तीनों प्रारूपों में खेलने का काफी अनुभव है। हालांकि आंद्रे रसेल की भरपाई करना आसान नहीं होगा जो दुनिया भर की टी-20 लीग में अच्छे करते रहे हैं और विंडीज को टी-20 विश्व कप जिताने में भी मदद की थी।
विज्ञापन