{"_id":"67c93f575ad0bef88c057e7e","slug":"jason-gillespie-has-hit-out-against-his-successor-aaqib-javed-for-his-excuses-after-the-champions-trophy-exit-2025-03-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Champions Trophy: जेसन गिलेस्पी ने साधा पाकिस्तान के कोच जावेद पर निशाना, टीम के खराब प्रदर्शन को लेकर घेरा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trophy: जेसन गिलेस्पी ने साधा पाकिस्तान के कोच जावेद पर निशाना, टीम के खराब प्रदर्शन को लेकर घेरा
Thu, 06 Mar 2025 11:53 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 06 Mar 2025 11:53 AM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ने इस बात पर जोर दिया कि अस्थिरता को दोष देना जावेद का काम है, जबकि वह खुद पाकिस्तान टीम को संभालने के लिए गैरी कर्स्टन और उनके पीछे पड़ गए थे।
विज्ञापन
आकिब जावेद
- फोटो : X
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व मुख्य कोच जेसन गिलेस्पी ने चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद अंतरिम मुख्य कोच आकिब जावेद पर निशाना साधा है। गिलेस्पी ने आकिब के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने कहा था कि आईसीसी टूर्नामेंट में टीम के खराब प्रदर्शन का कारण टीम में अस्थिरता है। गिलेस्पी ने साथ ही जावेद को जोकर कहा।
विज्ञापन
गिलेस्पी ने जावेद को दिखाया आईना
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ने इस बात पर जोर दिया कि अस्थिरता को दोष देना जावेद का काम है, जबकि वह खुद पाकिस्तान टीम को संभालने के लिए गैरी कर्स्टन और उनके पीछे पड़ गए थे। गिलेस्पी ने सोशल मीडिया पर लिखा, यह बहुत मजाखिया है। आकिब स्पष्ट रूप से सभी प्रारूपों में कोच बनने के लिए गैरी और मुझे पर्दे के पीछे से कमजोर कर रहा था। वह एक जोकर है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पिछले साल कस्टर्न को सफेद गेंद और गिलेस्पी को लाल गेंद प्रारूप की जिम्मेदारी सौंपी थी, लेकिन इन दोनों ने ही कम समय बाद पद से इस्तीफा दे दिया था। भारत के अपने कोचिंग कार्यकाल में वनडे विश्व कप का खिताब दिलाने वाले कस्टर्न चैंपियंस ट्रॉफी तक नहीं रुके। कस्टर्न पिछले साल टी20 विश्व कप से ठीक पहले पाकिस्तान के कोच बने थे। दूसरी ओर, गिलेस्पी ने पाकिस्तान के ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
आकिब जावेद ने क्या कहा था?
पाकिस्तान के अंतरिम कोच जावेद ने चैंपियंस ट्रॉफी में टीम के खराब प्रदर्शन का दोष अस्थिरता को दिया था। जावेद ने कहा था कि लगातार टीम में बदलाव से स्थिरता की कमी रही। चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने के बाद जावेद ने कहा था, अगर आप चाहते हैं पाकिस्तान क्रिकेट आगे बढ़े तो आपका अपनी नीतियों में स्थिरता लानी होगी। पीसीबी चेयरमैन से लेकर खिलाड़ियों तक, पिछले साल से कितने कप्तान, कोच, चयनकर्ता और बोर्ड चेयरमैन बदले गए। किसी भी टीम के लिए यह आदर्श स्थिति नहीं है और इससे उनके प्रदर्शन पर असर पड़ेगा।

2023 से तीन कोच बदल चुका है पाकिस्तान
वनडे विश्व कप 2023 से पाकिस्तान तीन बार कोच बदल चुका है। मिकी आर्थर की जगह मोहम्मद हफीज ने ली थी जिन्हें टी20 विश्व कप से पहले हटाया गया। पाकिस्तान ने कस्टर्न और जावेद को जिम्मेदारी सौंपी, लेकिन उनकी जगह आकिब जावेद ने ली।