{"_id":"695d18649efdcd2711052f12","slug":"jammu-and-kashmir-under-16-team-clinched-vijay-merchant-trophy-plate-group-title-match-report-2026-01-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vijay Merchant Trophy U16: जम्मू कश्मीर ने पहली बार जीता BCCI का खिताब, प्लेट ग्रुप विजय मर्चेंट ट्रॉफी जीती","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Vijay Merchant Trophy U16: जम्मू कश्मीर ने पहली बार जीता BCCI का खिताब, प्लेट ग्रुप विजय मर्चेंट ट्रॉफी जीती
Tue, 06 Jan 2026 07:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सूरत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सूरत
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 06 Jan 2026 07:43 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर की अंडर-16 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मिजोरम को हराया। इस तरह टीम ने पहली बार कोई बीसीसीआई का खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विजेता जम्मू-कश्मीर अंडर-16 टीम
- फोटो : @radionews_jammu
विस्तार
जम्मू और कश्मीर की अंडर-16 टीम ने विजय मर्चेंट ट्रॉफी प्लेट ग्रुप का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस तरह इस केंद्र शासित प्रदेश की टीम ने अपना पहला बीसीसीआई का खिताब जीता। जम्मू और कश्मीर की टीम ने फाइनल मैच के तीसरे दिन मंगलवार को मिजोरम को पारी और 182 रनों से हराकर जीत दर्ज की। इस तरह जम्मू-कश्मीर ने चार दिवसीय मुकाबले को एक दिन शेष रहते ही अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
मुख्यमंत्री ने टीम को दी बधाई
पहली बार विजय मर्चेंट ट्रॉफी जीतने पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुलाह ने अंडर-16 टीम को बधाई दी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक्स हैंडल पर लिखा, शानदार जीत और एक ऐतिहासिक बीसीसीआई खिताब। यह जम्मू-कश्मीर की उभरती क्रिकेट प्रतिभा को दर्शाती है।

पहली पारी में हासिल की थी बड़ी बढ़त
मैच में जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 300 रन की बढ़त हासिल की। मिजोरम की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 रन पर ऑलआउट हो गई थी, जिसके जवाब में जम्मू-कश्मीर ने 95.1 ओवर में 400 रन बनाए। कप्तान एस. खजूरिया ने जम्मू-कश्मीर की ओर से 174 गेंदों में 15 चौके और एक छक्का की मदद से 102 रन बनाए। अथर्व शर्मा ने 137 गेंदों में नाबाद 92 रन की पारी के दौरान 17 चौके तथा एक छक्का जड़ा। जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों ने इसके बाद मैच के तीसरे दिन मिजोरम की टीम को दूसरी पारी में 42.4 ओवर में 118 रन पर समेट दिया। जम्मू-कश्मीर की ओर से सनील सिंह ने तीन जबकि जसकरण सिंह और हम्माद फिरदौस ने दो-दो विकेट लिए।