फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jammu and Kashmir may pull out of Ranji Trophy

बीसीसीआई ने नहीं दी रकम, रणजी ट्रॉफी से हट सकती है जम्मू-कश्मीर की टीम

Mon, 11 Sep 2017 11:48 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 11 Sep 2017 11:48 AM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir may pull out of Ranji Trophy
परवेज रसूल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से अपने बकाए का भुगतान नहीं मिलने की वजह से जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम वित्तीय सहायता की कमी के कारण रणजी ट्रॉफी से बाहर हो सकती है। 

विज्ञापन


जम्मू एंड कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) रणजी ट्रॉफी सहित कई घरेलू प्रतियोगिताओं से किनारा कर सकता है। जेकेसीए को जिम्मेदार ठहराया गया था और आरोपों को वित्तीय दुर्व्यवहार से बनाया गया था, इसलिए न्यायिक प्राधिकरण ने उसके खातों को जमा रखा है। इसके अलावा बीसीसीआई ने अपने वार्षिक साख को साझा नहीं किया है।

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर का है जीरो बैलेंस

Jammu and Kashmir may pull out of Ranji Trophy
Parvez rasool

जेकेसीए सचिव इकबाल अहमद शाह ने रविवार को स्पोर्ट्सस्टार से बातचीत में कहा, 'हमारे बैंक खाते को नियमित करने के लिए और करीब 34 करोड़ रुपए का उपयोग करने के लिए हमें बीसीसीआई का पत्र बैंक को दिखाने की जरुरत होती है। मगर न तो बोर्ड अधिकारीयों, न सीईओ और न ही प्रशासकों की समिति ने पत्र जारी किया है।'

उन्होंने आगे कहा, 'इसका परिणाम यह है कि हमारे खाते का बैलेंस शून्य है। हम जमा फंड्स का इस्तेमाल नहीं कर सकते और न ही मार्च 2012 के बाद से कोई रकम दी है। 2015 और 2016 के खर्चों के मामूली रीइम्बर्समेंट के अलावा बीसीसीआई ने 150 करोड़ से अधिक रुपए जमा कर रखे हैं। पूरे सीजन में सभी टीमों के खर्चे प्रबंध करने के लिए 7-8 करोड़ रुपए का खर्च आता है। बोर्ड इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है। हमें कुछ टूर्नामेंट्स से बाहर होना पड़ सकता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed