फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   james taylor said goodbye to cricket

26 साल की उम्र में ही टेस्ट बल्लेबाज ने क्रिकेट को कह दिया अलविदा

Wed, 13 Apr 2016 11:21 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 13 Apr 2016 11:21 AM IST
विज्ञापन
james taylor said goodbye to cricket
- फोटो : getty
इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम के ‌बल्लेबाज जेम्स टेलर ने क्रिकेट को अल‌विदा कह दिया। वह दिल की बीमारी से जूझ रहे हैं। पिछले सप्ताह ही 26 साल के जेम्स ने हार्ट सर्जरी कराई थी, इसके बाद डॉक्टरों की सलाह से जेम्स ने क्रिकेट छोड़ने का मन बना लिया।
विज्ञापन


इंग्लैंड की क्रिकेट काउंटी क्लब नॉटिंघमशायर की ओर से यह जानकारी दी गई है कि टेलर दिल की बीमारी से जूझ रहे हैं, इसलिए वह क्रिकेट को आगे जारी नहीं रख पाएंगे।
विज्ञापन


टेलर ने इंग्लैंड के लिए 7 टेस्ट और 27 अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच खेले हैं। इन्होंने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच इसी साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में अपना पिछला टेस्ट खेला था। इसके बाद वह नॉटिंघमशायर क्रिकेट क्लब के लिए खेल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नॉटिंघमशायर के लिए काउंटी क्रिकेट खेलने वाले जेम्स ने पिछले हफ्ते कैंब्रिज एमसीसीयू के खिलाफ होने वाले मैच से नाम वापस ले लिया था, जिसकी वजह वायरल इन्फेक्शन माना गया था। बाद में हुए स्कैन से पता चला कि उन्हें दिल की गंभीर बीमारी है जिसे एराइथमॉजेनिक राइट वेंटीक्यूलर एराइथमिया (एआरवीसी) के नाम से जाना जाता है। इसके लिए उन्हें सर्जरी की जरूरत है।

इसके बाद अपने ट्विटर एकाउंट पर जेम्स टेलर ने लिखा है कि यह मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल हफ्ता रहा। मेरी जिंदगी एकदम पलट चुकी है...लेकिन मेरा संघर्ष चलता रहेगा। उनकी बीमारी बोल्टन वांडरर्स के पूर्व फुटबॉलर फैब्रिस मौम्बा की तरह है जिनका करियर 2012 में मैदान पर बेहोश होने के बाद खत्म हो गया था। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के डायरेक्टर और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रास ने कहा है कि ईसीबी अब नाटिंघमशायर के साथ मिलकर काम करेगी और जेम्स को इस कठिन वक्त में हर मुमकिन मदद देगी और उन्हें इस बीमारी से उबरने में हर मुमकिन मदद देगी।

 
वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक भी लगाया 
मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने वाले जेम्स टेलर ने इंग्लैंड के लिए 7 टेस्ट मैच और 27 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। उन्होंने 2012 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में पदार्पण किया था। दो टेस्ट खेलने के बाद उन्हें तीन साल इंतजार करना पड़ा। उनका श्रेष्ठ स्कोर 76 रन है जो उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले साल नवंबर में शारजाह में बनाया था। वनडे में उनकी औसत 42.33 की रही है उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में शतकीय पारी खेली थी। जेम्स टेलर का प्रथम श्रेणी में शानदार रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने नौ हजार से ज्यादा रन बनाए जिसमें 20 शतक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed