फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   James Hopes and Brad Haddin have left their respective positions at Punjab Kings in the IPL
WI Inning
252/4 (18.3 ov)
Target: 250
Shai Hope 100(45)*
Romario Shepherd 34 (13)
West Indies won by 6 wickets

आईपीएल 2027: नीलामी से पहले पंजाब किंग्स के कोचिंग स्टाफ में बदलाव, इन दो कोच ने छोड़ा साथ; क्या है कारण?

Thu, 08 Oct 2026 01:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 08 Oct 2026 01:39 PM IST
सार

आईपीएल 2027 सीजन से पहले पंजाब किंग्स के कोचिंग स्टाफ में बदलाव होना तय है। टीम के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले पहले ही टीम का साथ छोड़ चुके हैं और अब दो अन्य कोचिंग स्टाफ के सदस्यों ने राहें अलग कर ली हैं।

विज्ञापन
James Hopes and Brad Haddin have left their respective positions at Punjab Kings in the IPL
आईपीएल - फोटो : IANS

विस्तार

ऑस्ट्रेलियाई कोच जेम्स होप्स और ब्रैड हैडिन ने पंजाब किंग्स का साथ छोड़ दिया है। जानकारी के अनुसार, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 में ये दोनों पूर्व खिलाड़ी टीम के साथ नजर नहीं आएंगे। इससे पहले, टीम के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले भी फ्रेंचाइजी से अलग हो चुके थे। होप्स, रिकी पोंटिंग की अगुआई वाली सपोर्ट स्टाफ टीम में तेज गेंदबाजी कोच थे, जबकि हैडिन किंग्स के साथ फील्डिंग कोच थे। 
विज्ञापन
Trending Videos

पंजाब को तीन नए कोच की तलाश
इन दोनों को ऑस्ट्रेलिया में राज्य की टीमों में जिम्मेदारी मिल गई है। अब पंजाब किंग्स को अगले सीजन से पहले तीन नए कोच खोजने होंगे, क्योंकि बहुतुले ने भी स्पिन-बॉलिंग कोच का पद छोड़कर गौतम गंभीर के साथ भारतीय टीम में स्पिन कोच के तौर पर काम करना शुरू कर दिया है। सूत्र ने कहा, हां, हैडिन और होप्स पंजाब किंग्स से अलग हो गए हैं। आईपीएल 2026 के बाद, वे ऑस्ट्रेलिया में स्थानीय राज्य टीमों के साथ हेड कोच के तौर पर जुड़ गए। होप्स ने क्वींसलैंड के हेड कोच का पद संभाला है और बिग बैश लीग टीम ब्रिस्बेन हीट में भी यही भूमिका निभाएंगे। वहीं, हैडिन ने न्यू साउथ वेल्स पुरुष टीम के हेड कोच का पद संभाला है और उन्हें बिग बैश लीग में भी कोचिंग की भूमिका मिल सकती है।

सूत्र ने आगे बताया कि फ्रेंचाइजी कोचों की तलाश करेगी और दिसंबर में होने वाली नीलामी से पहले इस पर फैसला लिया जाएगा। सूत्र ने कहा, उम्मीद है कि दिसंबर में आईपीएल नीलामी से पहले पंजाब किंग्स के तीन नए कोचों के बारे में फैसला ले लिया जाएगा। वे आईपीएल 2027 के लिए अपने सपोर्ट स्टाफ को पूरा करने के लिए एक भारतीय और दो विदेशी कोचों की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2024 में पंजाब से जुड़े थे होप्स 
पोंटिंग को हेड कोच की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर साल 2024 में ही होप्स पंजाब किंग्स से जुड़े थे। वह दिल्ली कैपिटल्स में भी पोंटिंग के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा थे। वहीं, जब पंजाब किंग्स का सपोर्ट स्टाफ बदला गया, तो हैडिन को टीम में बनाए रखा गया था। आईपीएल 2025 से पहले पंजाब किंग्स में कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव किए गए थे और ट्रेवर बेलिस की जगह पोंटिंग को मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। होप्स ने चार्ल लैंगवेल्ड की जगह फास्ट-बॉलिंग कोच का पद संभाला, जबकि बहुतुले को सुनील जोशी की जगह स्पिन-बॉलिंग कोच बनाया गया। जोशी अब बीसीसीआई सीओई में स्पिन-बॉलिंग कोच की भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेवर गोंसाल्वेस को भी असिस्टेंट बॉलिंग कोच के तौर पर बनाए रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed