ENG vs NZ: जेम्स एंडरसन ने बनाया खास कीर्तिमान, तोड़ा एलेस्टेयर कुक का बड़ा रिकॉर्ड
- इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट (162) खेलने वाले खिलाड़ी बने एंडरसन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने गुरुवार को अपने नाम एक बेहद खास उपलब्धि हासिल की। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में मैदान पर उतरते ही उन्होंने पूर्व इंग्लिश कप्तान एलेस्टेयर कुक का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट (162) खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। बता दें कि कुक ने इंग्लैंड के लिए 161 टेस्ट खेले हैं।
162 Tests as a pace bowler!
Incredible @jimmy9 🐐 pic.twitter.com/1lTpbqyNvP— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) June 10, 2021विज्ञापन
इससे पहले लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट में एंडरसन ने कुक (161 टेस्ट) के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। बता दें कि सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने के मामले में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर पहले नंबर पर हैं। उन्होंने भारत की तरफ से 200 टेस्ट मैच खेले हैं। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ 168 टेस्ट मैच के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस ने 166 टेस्ट मैच खेले हैं। वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपॉल और भारत के राहुल द्रविड़ के ने 164 टेस्ट मैच खेले हैं।
बता दें कि इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एजबेस्टन में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने खबर लिखे जाने तक चार ओवर्स में बिना किसी नुकसान के 11 रन बना लिए हैं। रोरी बर्न्स 5 और डॉम सिब्ले 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।