फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   James Anderson becomes most capped england Test cricketer, going past Alastair Cook
IND Inning
146/2 (13.1 ov)
Target: 172
Shreyas Iyer 78(37)*
Ishan Kishan 35 (24)
IND need 26 runs in 41 remaining balls

ENG vs NZ: जेम्स एंडरसन ने बनाया खास कीर्तिमान, तोड़ा एलेस्टेयर कुक का बड़ा रिकॉर्ड

Thu, 10 Jun 2021 03:45 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 10 Jun 2021 03:45 PM IST
सार

  • इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट (162) खेलने वाले खिलाड़ी बने एंडरसन

विज्ञापन
James Anderson becomes most capped england Test cricketer, going past Alastair Cook
जेम्स एंडरसन - फोटो : twitter@ICC

विस्तार

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने गुरुवार को अपने नाम एक बेहद खास उपलब्धि हासिल की। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में मैदान पर उतरते ही उन्होंने पूर्व इंग्लिश कप्तान एलेस्टेयर कुक का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट (162) खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। बता दें कि कुक ने इंग्लैंड के लिए 161 टेस्ट खेले हैं।

विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट में एंडरसन ने कुक (161 टेस्ट) के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। बता दें कि सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने के मामले में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर पहले नंबर पर हैं। उन्होंने भारत की तरफ से 200 टेस्ट मैच खेले हैं। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ 168 टेस्ट मैच के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस ने 166 टेस्ट मैच खेले हैं। वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपॉल और भारत के राहुल द्रविड़ के ने 164 टेस्ट मैच खेले हैं।


बता दें कि इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एजबेस्टन में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर  पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने खबर लिखे जाने तक चार ओवर्स में बिना किसी नुकसान के 11 रन बना लिए हैं। रोरी बर्न्स 5 और डॉम सिब्ले 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed