फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jake Fraser-McGurk hits fastest fifty of ipl in dc vs srh match, leaves Abhishek-Head behind ipl 2024

DC vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ गरजा मैकगर्क का बल्ला, ठोका इस IPL का सबसे तेज अर्धशतक, अभिषेक-हेड को छोड़ा पीछे

Sun, 21 Apr 2024 12:54 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 21 Apr 2024 12:54 AM IST
सार

दिल्ली कैपिटल्स के धाकड़ बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने विरोधी टीम के गेंदबाजों को निशाना बनाते हुए सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया। यह आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक है। 

विज्ञापन
Jake Fraser-McGurk hits fastest fifty of ipl in dc vs srh match, leaves Abhishek-Head behind ipl 2024
जैक फ्रेजर मैकगर्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स के धाकड़ बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने विरोधी टीम के गेंदबाजों को निशाना बनाते हुए सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया। यह इस आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक है। इसी के साथ उन्होंने अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को पीछे छोड़ दिया। दोनों ने 16-16 गेंदों में पचासा ठोका था। 
विज्ञापन


दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 का 35वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में सनराजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 266 रन बनाए। हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड और शाहबाज अहमद ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली के लिए जेक फ्रेजर-मैक्गर्क ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। उन्होंने दमदार पचासा ठोका।
विज्ञापन


इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक ठोका
मैकगर्क ने आईपीएल 2024 का सबसे तेज अर्धशतक लगाया। इसके लिए उन्होंने मात्र 15 गेंदों का सहारा लिया। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड इस मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। दोनों ने 16 गेंदों का सहारा लिया। 22 वर्षीय बल्लेबाज ने इस मुकाबले में 18 गेंदों में 65 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 361.11 के स्ट्राइक रेट से पांच चौके और सात छक्के लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल 2024 का सबसे तेज अर्धशतक (गेंदों के आधार पर)
संख्या खिलाड़ी गेंदों की संख्या विरोधी टीम स्थान
1 जेक फ्रेजर-मैकगर्क 15 सनराइजर्स हैदराबाद दिल्ली
2 अभिषेक शर्मा 16 मुंबई इंडियंस हैदराबाद
3 ट्रेविस हेड 16 दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली


दिल्ली के लिए लगाया सबसे तेज पचासा
मैकगर्क का आईपीएल डेब्यू 17वें सीजन में हुआ। उन्होंने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ अपने पहले मैच में 55 रनों की पारी खेली थी। यह उनके आईपीएल करियर का दूसरा अर्धशतक है। इसी के साथ वह दिल्ली के लिए सबसे तेज फिफ्टी ठोकने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में क्रिस मॉरिस और ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया। 

दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे तेज आईपीएल अर्धशतक (गेंदों के आधार पर)
संख्या खिलाड़ी गेंदों की संख्या विरोधी टीम वर्ष
1 जेक फ्रेजर-मैकगर्क 15 सनराजर्स हैदराबाद 2024
2 क्रिस मॉरिस 17 गुजरात लायंस 2016
3 ऋषभ पंत 18 मुंबई इंडियंस 2019
4 पृथ्वी शॉ 18 कोलकाता नाइट राइडर्स 2021
5 ट्रिस्टन स्टब्स 19 मुंबई इंडियंस 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed