SL vs IND: पांच वर्षों में शनाका श्रीलंका के 10वें कप्तान, जाफर बोले- इतने तो लड़के डीपी नहीं बदलते
जाफर ने कहा कि इतने तो लड़के डीपी नहीं बदलते जितने श्रीलंका ने इन पांच वर्षों में कप्तान बदले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने कप्तान बदलने को लेकर श्रीलंकाई टीम पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि इतने तो लड़के डीपी नहीं बदलते जितने श्रीलंका ने कप्तान बदले हैं। दरअसल, जाफर ने न्यूज वेबसाइट क्रिकट्रैकर के एक ट्वीट के जवाब में तंज कसते हुए लिखा, 'यार इतने तो लड़के डीपी नहीं बदलते, जितने श्रीलंका ने कप्तान बदले हैं।' बता दें कि श्रीलंका ने पिछले पांच वर्षों में नौ कप्तान बदल चुके हैं।
दासुन शनाका बन सकते श्रीलंका के नए कप्तान
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका क्रिकेट ने दासुन शनाका को टीम की कमान सौंपने का फैसला कर लिया है जो अनुबंध पर हस्ताक्षर करने वाले पहले खिलाड़ी थे। 29 वर्षीय शनाका आक्रामक बल्लेबाज और तेज गेंदबाज है। वह पिछले पांच वर्षों में श्रीलंका के कप्तान बनने वाले 10वें खिलाड़ी होंगे। पुल थरंगा, एंजेलो मैथ्यूज, चमारा कापूगेदरा, लसिथ मलिंगा, दिनेश चंदीमल, एंजेलो मैथ्यूज, लेसिथ मलिंगा, दिमुथ करुणारत्ने और परेरा ने 2017 के शुरू से लेकर श्रीलंका की कमान संभाली है। शनाका ने 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला में कप्तानी की थी, जिसमें उनकी टीम ने क्लीन स्वीप किया था।
Yaar itne to ladke dp nahi badalte jitne SL ne captain badle hai. 😅 #SLvIND https://t.co/7dXJnGGwb6
विज्ञापन विज्ञापन— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) July 9, 2021
भारत-श्रीलंका सीरीज अब 18 जुलाई से
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली लिमिटेड ओवरों की सीरीज की नई तारीखों का एलान किया गया है। अब यह सीरीज 18 से 29 जुलाई के बीच खेली जाएगी। श्रीलंकाई टीम में कोरोना संक्रमण की वजह से यह फैसला लिया गया। तय शेड्यूल के मुताबिक, यह सीरीज पहले 13 जुलाई से शुरू होनी थी लेकिन श्रीलंका के बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर और डाटा विश्लेषक जी टी निरोशन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इसे चार दिन के लिए आगे खिसका दिया गया। फिर खबर आई कि यह सीरीज 17 जुलाई से शुरू होगी।
इसके बाद फिर बीसीसीआई ने शनिवार को आधाकारिक घोषणा की कि दोनों टीमों के बीच यह सीरीज 18 जुलाई से शुरू होगी। अब तक इस कार्यक्रम में दो बार बदलाव किया गया है। बीसीसीआई के नए शेड्यूल के मुताबिक, पहला वनडे 18 जुलाई, दूसरा 20 जुलाई और आखिरी मैच 23 जुलाई को खेला जाएगा। वहीं, टी-20 के मुकाबले 25, 27 और 29 जुलाई को होंगे।