फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jaffer has a hilarious take on Sri Lanka reported 10th captaincy change in five years

SL vs IND: पांच वर्षों में शनाका श्रीलंका के 10वें कप्तान, जाफर बोले- इतने तो लड़के डीपी नहीं बदलते

Sat, 10 Jul 2021 10:37 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 10 Jul 2021 10:37 PM IST
सार

जाफर ने कहा कि इतने तो लड़के डीपी नहीं बदलते जितने श्रीलंका ने इन पांच वर्षों में कप्तान बदले हैं।

विज्ञापन
Jaffer has a hilarious take on Sri Lanka reported 10th captaincy change in five years
वसीम जाफर - फोटो : social media

विस्तार

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने कप्तान बदलने को लेकर श्रीलंकाई टीम पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि इतने तो लड़के डीपी नहीं बदलते जितने श्रीलंका ने कप्तान बदले हैं। दरअसल, जाफर ने न्यूज वेबसाइट क्रिकट्रैकर के एक ट्वीट के जवाब में तंज कसते हुए लिखा, 'यार इतने तो लड़के डीपी नहीं बदलते, जितने श्रीलंका ने कप्तान बदले हैं।' बता दें कि श्रीलंका ने पिछले पांच वर्षों में नौ कप्तान बदल चुके हैं। 

विज्ञापन


दासुन शनाका बन सकते श्रीलंका के नए कप्तान
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका क्रिकेट ने दासुन शनाका को टीम की कमान सौंपने का फैसला कर लिया है जो अनुबंध पर हस्ताक्षर करने वाले पहले खिलाड़ी थे। 29 वर्षीय शनाका आक्रामक बल्लेबाज और तेज गेंदबाज है। वह पिछले पांच वर्षों में श्रीलंका के कप्तान बनने वाले 10वें खिलाड़ी होंगे। पुल थरंगा, एंजेलो मैथ्यूज, चमारा कापूगेदरा, लसिथ मलिंगा, दिनेश चंदीमल, एंजेलो मैथ्यूज, लेसिथ मलिंगा, दिमुथ करुणारत्ने और परेरा ने 2017 के शुरू से लेकर श्रीलंका की कमान संभाली है। शनाका ने 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला में कप्तानी की थी, जिसमें उनकी टीम ने क्लीन स्वीप किया था।

विज्ञापन
 


भारत-श्रीलंका सीरीज अब 18 जुलाई से
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली लिमिटेड ओवरों की सीरीज की नई तारीखों का एलान किया गया है। अब यह सीरीज 18 से 29 जुलाई के बीच खेली जाएगी। श्रीलंकाई टीम में कोरोना संक्रमण की वजह से यह फैसला लिया गया। तय शेड्यूल के मुताबिक, यह सीरीज पहले 13 जुलाई से शुरू होनी थी लेकिन श्रीलंका के बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर और डाटा विश्लेषक जी टी निरोशन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इसे चार दिन के लिए आगे खिसका दिया गया। फिर खबर आई कि यह सीरीज 17 जुलाई से शुरू होगी।

इसके बाद फिर बीसीसीआई ने शनिवार को आधाकारिक घोषणा की कि दोनों टीमों के बीच यह सीरीज 18 जुलाई से शुरू होगी। अब तक इस कार्यक्रम में दो बार बदलाव किया गया है। बीसीसीआई के नए शेड्यूल के मुताबिक, पहला वनडे 18 जुलाई, दूसरा 20 जुलाई और आखिरी मैच 23 जुलाई को खेला जाएगा। वहीं, टी-20 के मुकाबले 25, 27 और 29 जुलाई को होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed