फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jacques Kallis to retire after Durban test

इस बेस्ट ऑलराउंडर ने टेस्ट से लिया संन्यास

Wed, 25 Dec 2013 08:09 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 25 Dec 2013 08:09 PM IST
विज्ञापन
Jacques Kallis to retire after Durban test

सचिन तेंदुलकर के बाद क्रिकेट जगत के एक और महान क्रिकेटर ने टेस्ट और फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज आलराउंडर जैक्स कैलिस ने भारत के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रहे टेस्ट मैच के बाद टेस्ट करियर को विराम देने का फैसला लिया है। हालांकि वह वनडे और ट्वंटी-20 क्रिकेट खेलते रहेंगे।
विज्ञापन


कैलिस ने 2015 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले वर्ल्ड कप पर ध्यान लगाने के लिए यह फैसला लिया है।

इस अनुभवी बल्लेबाज ने दिसंबर, 1995 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। कैलिस ने अपने बेमिसाल करियर में 165 टेस्ट मैचों 13,174 रन बनाए जिसमें 44 शतक और 58 अर्धशतक भी शामिल हैं। कैलिस के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (51) के बाद टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 44 शतक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे पायदान पर हैं। कैलिस सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग और राहुल द्रविड़ से ही पीछे हैं।

वह दुनिया के बेहतरीन आलराउंडर हैं। उन्होंने 32.53 की औसत से 292 टेस्ट विकेट भी हासिल किए हैं।

संन्यास की घोषणा करते हुए कैलिस ने कहा, "यह आसान फैसला नहीं था। एक जगह ऑस्ट्रेलिया जीत पर जश्न मना रही है। मुझे लगता है कि यह सही समय है। लेकिन मैं इसे गुडबॉय के तौर पर नहीं देखता। मैं दक्षिण अफ्रीका को 2015 वर्ल्ड कप तक ले जाने को बेताब हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed