फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   jacques kallis to rest for 3rd ODI

इरादा क्लीन स्वीप का, दक्षिण अफ्रीका ने ही दी भारत को राहत

Wed, 11 Dec 2013 02:44 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 11 Dec 2013 02:44 PM IST
विज्ञापन
jacques kallis to rest for 3rd ODI

दक्षिण अफ्रीका भले ही आज टीम इंडिया पर क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरे लेकिन मेजबान टीम ने भारत को मैच से पहले बड़ी राहत दी है।

विज्ञापन


तीसरे वनडे के लिए दक्षिण अफ्रीका ने अनुभवी आलराउंडर जैक्स कैलिस को आराम दिया है। कैलिस ने करीब एक वर्ष बाद वनडे टीम में वापसी की थी और पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन


हालांकि वापसी के बाद कैलिस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। कैलिस पाकिस्तान के खिलाफ भी आखिरी वनडे में नहीं खेले थे।

पढ़ें- फिर क्यों शर्मिंदा हो गए अमला?
विज्ञापन
विज्ञापन

कैलिस भले ही सीरीज में अब तक नहीं चले हों लेकिन भारत के खिलाफ वह हमेशा बड़ी पारी खेलते रहे हैं और वह कभी भी भारतीय गेंदबाजों के लिए मुसीबत बन सकते हैं।

दक्षिण अफ्रीका को 18 दिसंबर से भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। ऐसे में टीम प्रबंधन कैलिस को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती है। कैलिस टेस्ट क्रिकेट में भी बेजोड़ बल्लेबाज हैं।

पढ़ें-किस 'कमजोर' टीम ने पाकिस्तान को खूब छकाया?
टीम इंडिया का इस सीरीज में बेहद खराब प्रदर्शन रहा है। वह अपने पिछले दोनों मैच में अपने कोटे के पूरे ओवर भी नहीं खेल पाया था। गेंदबाजी के साथ-साथ भारत की बल्लेबाजी बेहद खराब रही है।

भारत की ओर से कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक अर्धशतकीय पारी खेली थी। उनके अलावा एक भी बल्लेबाज अब तक नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed